कलेक्टर ने किया रोका छेका अभियान का शुभारंभ!

Collector launched Roka Cheka campaign!
कलेक्टर ने किया रोका छेका अभियान का शुभारंभ!
कलेक्टर ने किया रोका छेका अभियान का शुभारंभ!

डिजिटल डेस्क | छत्तीसगढ़ शासन द्वारा छत्तीसगढ़ी परंपरा को बनाए रखने के साथ-साथ पशुधन विकास, जल संचय, जैविक खाद एवं ग्रामीण बाड़ी विकास कार्य को पुनर्जीवन देने के लिए महत्वाकांक्षी योजना नरवा गरवा घुरवा बाड़ी योजना का शुभारंभ किया गया है इसी क्रम में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए पारंपरिक व्यवस्था अनुसार वर्तमान खरीफ फसल के नुकसान को बचाने के लिए ग्रामीण पशुधन का समुचित प्रबंधन हेतु रोका छेका कार्यक्रम आयोजित कराने विगत वर्षों से महत्वपूर्ण पहल की गई है I इस कार्यक्रम का महत्वपूर्ण उद्देश्य फसल बुवाई के पूर्व पशुधन का समुचित प्रबंधन है I शासन के इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ जनपद पंचायत साजा क्षेत्र के ग्राम पंचायत ओड़िया, खुरुषबोड आर, जेवरा एवं ठेलका से किया गया I

जिसमें ग्राम पंचायत एवं ग्राम गोठान प्रबंधन समिति के द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करते हुए ग्रामीण परंपरा को बनाए रखने रोका छेका कार्यक्रम आयोजित किया गया I इस कार्यक्रम में जिले के नव पदस्थ कलेक्टर श्री भोसकर विलास संदीपान एवं जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती रीता यादव के साथ विभिन्न विभागों के अधिकारी भी उपस्थित हुए I अध्यक्ष प्रबंधन समिति एवं कलेक्टर द्वारा कार्यक्रम के दौरान , चरवाहों एवं उपस्थित ग्रामीणों से इस कार्यक्रम को सफल बनाने परिचर्चा भी की गई एवं अपने अनुभव को साझा किया गया I इस दौरान नवपदस्थ कलेक्टर द्वारा चरवाहों को श्रीफल एवं धोती भेंट कर सम्मानित किया गया I

इसके अलावा विभिन्न विभागों द्वारा भी गौठान प्रबंधन समिति एवं स्वयं सहायता समूह की महिलाओं एवं पात्र हितग्राहियों को सामग्री वितरण किया गया I कार्यक्रम के दौरान स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा गौठान से संबंधित विभिन्न प्रकार की सामग्री निर्माण एवं आर्थिक गतिविधियों का प्रस्तुतीकरण भी किया गया I जिलाधीश द्वारा स्वयं सहायता समूह की सक्रियता को देखते हुए उनकी प्रशंसा की गई I ग्राम पंचायतों के इस भ्रमण कार्यक्रम के दौरान कलेक्टर द्वारा ग्राम पंचायत में चारागाह विकास हेतु भी अधिकारियों के साथ साथ उपस्थित अध्यक्ष गौठान प्रबंधन समिति एवं सरपंच को निर्देशित किया गया I इस दौरान विभिन्न ग्रामीणों द्वारा अपनी सुझाव एवं समस्याओं को भी साझा किया गया I

मुख्य अतिथि द्वारा ग्राम पंचायतों में गोबर खरीदी, वर्मी खाद निर्माण, साबुन निर्माण, मोमबत्ती एवं बाड़ी विकास कार्य एवं अन्य संचालित आर्थिक गतिविधियों का अवलोकन किया गया एवं सभी गोठान प्रबंधन समितियों की प्रशंसा करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार अच्छे कार्य करने हेतु प्रेरित किया गया I साथ ही उपस्थित ग्रामीणों से भी अधिक से अधिक वर्मी खाद खरीदने एवं उसका फसल उत्पादन हेतु उपयोग करने हेतु प्रोत्साहित किया गया कार्यक्रम के दौरान श्रीमती रीता यादव मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत बेमेतरा, सुश्री कांति ध्रुव मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत साजा, श्री नवीन साहू एपीओ जिला पंचायत बेमेतरा, अरविंद कश्यप कार्यक्रम अधिकारी जनपद पंचायत साजा श्री आयाम कृषि विज्ञान केंद्र, श्री जितेंद्र ठाकुर वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी साजा, श्री ठाकुर पशु चिकित्सक साजा, मत्स्य निरीक्षक साजा उद्यान अधीक्षक एवं अन्य विभागों के अधिकारी के साथ-साथ ग्राम पंचायत सरपंच/सचिव, अध्यक्ष सचिव/ग्राम गोठान प्रबंधन समिति, स्वयं सहायता समूह की महिलाएं एवं ग्रामीण जनों के साथ-साथ चरवाहे उपस्थित रहे I

Created On :   5 July 2021 8:24 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story