- Home
- /
- कलेक्टर पन्ना ने विद्यालयों के समय...
कलेक्टर पन्ना ने विद्यालयों के समय में किया परिवर्तन

By - Bhaskar Hindi |1 Dec 2022 11:30 AM IST
पन्ना कलेक्टर पन्ना ने विद्यालयों के समय में किया परिवर्तन
डिजिटल डेस्क पन्ना। कलेक्टर पन्ना संजय कुमार मिश्रा द्वारा वर्तमान में पड रही ठण्ड के कारण एक आदेश जारी करते हुए पन्ना जिला अंतर्गत संचालित समस्त शासकीय, अशासकीय, अनुदान प्राप्त, सीबीएसई, आईसीएसई, माध्यमिक शिक्षा मण्डल एवं समस्त बोर्ड से सबद्ध विद्यालयों में शीत ऋतु एवं तापमान में आई गिरावट को दृष्टिगत रखते हुए छात्रहित में जिले के कक्षा नर्सरी से कक्षा १२वीं तक के समस्त विद्यालयों का संचालन छात्र-छात्राओं के स्कूल जाने के समय में परिवर्तन करत हुए आगामी आदेश तक विद्यालय प्रात: ०८:३० बजे या उसके पश्चात से संचालित किया जायेगा। उक्त आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।
Created On :   1 Dec 2022 5:00 PM IST
Next Story