कला उत्सव में बिखरे गीत-संगीत के रंग, संभाग स्तरीय प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने दिखाई कला प्रतिभा

Colors of song and music scattered in art festival, students showed art talent in division level competitions
कला उत्सव में बिखरे गीत-संगीत के रंग, संभाग स्तरीय प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने दिखाई कला प्रतिभा
मध्य प्रदेश कला उत्सव में बिखरे गीत-संगीत के रंग, संभाग स्तरीय प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने दिखाई कला प्रतिभा

डिजिटल डेस्क,छिंदवाड़ा। केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-१ में आयोजित जबलपुर संभाग स्तरीय समाज विज्ञान कार्यक्रम "एक भारत श्रेष्ठ भारत : कला उत्सव में गीत-संगीत के रंग बिखरे। कला उत्सव में आयोजित विविध प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने अपनी कला प्रतिभा दिखाई। दो दिवसीय कला उत्सव के समापन समारोह में मंगलवार को पुरस्कार के हर्ष और विदाई बेला के लम्हों ने वातावरण को भावुक बना दिया।

acab6b83-14df-49e0-9a57-b81286470728

समारोह में मुख्य अतिथि राहुल सिंह राजपूत, आयुक्त नगर निगम ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि विद्यार्थी जीवन का यह अनुभव प्रत्येक का भावी पथ आलोकित करेगा। विद्यालय प्राचार्य हरिप्रसाद धारकर ने भावभीनी विदाई देते हुए आगामी सत्र में नए अरमान, नए जोश और नई उमंग के साथ फिर मिलने का विश्वास दिलाया। विपिन कुमार झा ने आभार व्यक्त किया। नीलेश अग्रवाल और हिमांशु जायसवाल  ने बताया कि सभी प्रतिभागियों को प्रतिभागिता प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।

5c62882d-0825-4c12-8372-861e6122b9f6

यह रहे विजेता

समूह गायन में के.वि. चौरई, समूह नृत्य में के.वि. क्रमांक २ जबलपुर, शास्त्रीय स्वर संगीत (बालक) में वैदिक शर्मा चौरई, शास्त्रीय स्वर संगीत (बालिका) में इशिका बेलवंशी जामई, लोक स्वर संगीत (बालक) में दुष्यंत उइके जामई, लोक स्वर संगीत (बालिका) में कृतिका डेहरिया चौरई, शास्त्रीय एकल नृत्य (बालक) में सूरज बंदेवार बड़कुही, शास्त्रीय एकल नृत्य (बालिका) में दिव्यांशी जाट केवि क्रमांक 2 छिंदवाड़ा, लोक एकल नृत्य (बालक) में लक्ष्य लांजीवार चौरई, लोक एकल नृत्य (बालिका) में खुश्बू भगत केवि क्रमांक २ जबलपुर, मधुर वाद्य संगीत (बालक) में शैलेन्द्र श्रीवास्तव जीसीएफ क्रमांक 2 जबलपुर, अवनद्ध वाद्य संगीत (बालक) में शक्ति मिश्रा जीसीएफ-२ जबलपुर, सोलो एक्टिंग (बालक) में मो. उजैर कुरैशी बड़कुही, सोलो एक्टिंग (बालिका) में पूर्वा पाण्डेय चौरई, दृश्य कला (बालक) में कर्तव्य विश्वकर्मा चौरई, दृश्य कला (बालिका) में चैतन्य विश्वकर्मा जामई, देशज खिलौना निर्माण (बालक) में कृष्णा लांजीवार चौरई, देशज खिलौना निर्माण (बालिका) में ऋषिका यादव बड़कुही, देशज खेल प्रदर्शन (बालक) में धवल वेरुकल जीसीएफ 2 जबलपुर, देशज खेल प्रदर्शन (बालिका)  में प्रगति चौरसिया चौरई ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

Created On :   19 Oct 2022 11:46 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story