कंपनी काे नहीं किया भुगतान, थमा जिप का ऑनलाइन काम

Company did not pay, jeeps online work deposited
कंपनी काे नहीं किया भुगतान, थमा जिप का ऑनलाइन काम
तीन माह से बंद है कामकाज कंपनी काे नहीं किया भुगतान, थमा जिप का ऑनलाइन काम

डिजिटल डेस्क,  अमरावती। अमरावती जिप को ई-सेवाएं उपलब्ध कराने वाली कंपनी के लाखों रुपए का भुगतान बकाया होने के कारण संबंधित कंपनी ने गत तीन माह से जिप को दी जाने वाली ऑनलाइन सेवाएं बंद कर दी गई। जिसके कारण जिप अंतर्गत होने वाले कई कामकाज प्रभवित हो रहे हैं। जिप अमरावती.गो.इन नामक वेबसाइट कोरोना संक्रमण काल में शुरू की गई थी। ताकि कामकाज में रुकावट न हो लेकिन यही व्यवस्था कामकाज में निराशा का कारण बन रही है।

आधुनिक युग में जिप की ऑनलाइन सेवाएं तीन माह से बंद हैं। नागरिक अपने कार्यों के लिए यहां वहां भटक रहे हैं। किसी भी वेबसाइट पर अपडेट सूचनाएं प्राप्त नहीं हो रही हैं। जिस कारण नागरिकों में भी रोष बढ़ता जा रहा है। पुरानी कंपनी द्वारा सेवाएं देने से इंकार करने के बाद अब जिप द्वारा नई वेबसाइट निर्माण करने की प्रक्रिया चल रही है। वेबसाइट बंद होने से न केवल आम नागरिकों बल्कि प्रशासनिक कामकाज भी बाधित हो रहे हंै। 

जिप की ओर से प्रत्येक विभाग की जानकारी इसी वेब साइट के माध्यम से उपलब्ध कराई जाती थी। जिप ने संबंधित कंपनी से वर्ष 2017 से लेकर वर्ष 2019 तक का करार किया था। इन तीन वर्षों का भुगतान 3 लाख 50 हजार रुपए अब भी बकाया है। संबंधित कंपनी की ओर से बकाया राशि का बिल 2020 में जिप को सौंपा गया था किंतु इस समय कोरोना संक्रमण के कारण व निधि के अभाव के चलते भुगतान नहीं हो पाया था। वर्ष 2021 के अंत तक निधि न मिलने की वजह से नवंबर 2020 में कंपनी ने अपनी सेवाएं स्थगित कर दी। 

ऑनलाइन कामकाज ठप 
ऑनलाइन पोर्टल उपलब्ध होने से नागरिकों के कहीं काम घर बैठे ही पूरे हो रहे थे। लेकिन अब वेबसाइट बंद हो जाने से दूरदराज के नागरिकों को अपने काम पूरे करने हेतु मजबूरन जिप मुख्यालय पहंुचना पड़ रहा है।

नया पोर्टल करेंगे शुरू
नागरिकों को हो रही असुविधा को देखते हुए नई वेबसाइट बनाने का काम शुरू कर दिया गया है। जल्द ही नया पोर्टल उपलब्ध कराया जाएगा। जिसमें किसी प्रकार काी कोई बाधा नहीं रहेगी।  अविश्यांत पंडा, जिप मुख्यकार्यकारी अधिकारी


 

Created On :   8 Feb 2022 2:48 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story