मुंबई के मुकाबले नागपुर में महंगा है पेट्रोल, टैक्स लग रहा ज्यादा

Compared to Mumbai petrol is more costly in Nagpur
मुंबई के मुकाबले नागपुर में महंगा है पेट्रोल, टैक्स लग रहा ज्यादा
मुंबई के मुकाबले नागपुर में महंगा है पेट्रोल, टैक्स लग रहा ज्यादा

डिजिटल डेस्क, नागपुर। देशभर में पेट्रोल और डीजल के दाम फर्राटे से बढ़ रहे हैं। लगातार बढ़ रहे दाम पर अंकुश लगाने  में सरकारें नाकाम हैं। विविध राज्यों में पेट्रोल और डीजल पर अलग-अलग दर से वैट वसूला जाता है, जबकि महाराष्ट्र में अलग-अलग शहरों में अलग-अलग दरों से टैक्स वसूला जाता है। मुंबई, नई मुंबई व ठाणे में पेट्रोल पर 25 प्रतिशत वैट लगाया जाता है, जबकि राज्य के अन्य शहराें में 26 प्रतिशत वसूला जा रहा है। सरकार राज्य के अन्य शहराें में 1 प्रतिशत अधिक वैट लेकर भेदभाव कर रही है।

वहीं केंद्र और राज्य सरकारें यदि पेट्रोल और डीजल पर से टैक्स कम करें, तो आम जनता को काफी राहत मिल सकती है। केंद्र सरकार पेट्रोल पर 19.48 रुपए एक्साइज ड्यूटी लगाती है, जबकि राज्य सरकार इस पर 26 प्रतिशत टैक्स के साथ ही 9 रुपए सेस भी लगाती है। आज शहर में पेट्रोल के दाम 88.34 रुपए प्रति लीटर के स्तर पर पहुंच गए हैं। इसमें केंद्र सरकार द्वारा लगाई जानेवाली एक्साइज ड्यूटी अौर राज्य सरकार द्वारा लगाया जानेवाला टैक्स और सेस भी शामिल है।

कई टैक्स से दोगुने से अधिक दाम
केंद्र और राज्य सरकार के विविध टैक्सों के कारण पेट्रोल और डीजल के दाम हम तक पहुंच कर दोगुना से भी अधिक हो जाते हैं। पेट्रोल पर केंद्र सरकार 19.48 रुपए एक्क्सइज ड्यूटी वसूलती है। राज्य सरकार 26 प्रतिशत वैट और 9 रुपए सेस लगाती है। इसके बाद 3.16 रुपए डीलर कमिशन जोड़ने के बाद उपभोक्ताओं को पेट्रोल बेचा जाता है। उसी प्रकार डीजल पर केंद्र सरकार 15.33 रुपए एक्साइज ड्यूटी लगाती है। राज्य सरकार 21 प्रतिशत वैट और 1 रुपए सेस लगाती है। इस पर 2.16 रुपए डीलर कमिशन दिया जाता है।

शनिवार को पेट्रोल 88.34 और डीजल 77.59 रुपए प्रति लीटर बिका। केंद्र और राज्य सरकार के विविध टैक्स लगने के बाद इसकी मूल कीमत किस तरह बढ़ी यह हम चार्ट के माध्यम से समझेंगे...


                           पेट्रोल                            डीजल

मूल दर                36.89                            43.16        
केंद्र की ड्यूटी        (+19.48)  56.37           (+15.33) 58.79
राज्यों का वैट        (26 %) 76.18               (21%) 74.43
सेस                    (9 रुपए)  85.18              (1 रुपए) 75.43
डीलर कमिशन      (3.16) 88.34                 (2.16) 77.59
अतिरिक्त रकम    51.44                            34.12

Created On :   9 Sep 2018 10:24 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story