- Home
- /
- मतदाताओं के लिए स्पर्धा ,मिलेंगे 2...
मतदाताओं के लिए स्पर्धा ,मिलेंगे 2 लाख तक के पुरस्कार

डिजिटल डेस्क, नागपुर। केंद्रीय चुनाव आयोग ने मतदाताओं को जागरूक करने के लिए प्रतिस्पर्धा आयोजित की है। 15 मार्च 2022 तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में सभी आयु वर्ग के लोग हिस्सा ले सकेंगे। प्रतियोगिता में सफल होने वाले को 2 लाख रुपए तक का पुरस्कार मिलेगा। राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी श्रीकांत देशपांडे ने राज्य के मतदाताओं से इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने की अपील की है। देशपांडे ने बताया कि एक-एक वोट का महत्व बताने के लिए भारत निर्वाचन आयोग ने ‘मेरा मत, मेरा भविष्य’ प्रतियोगिता आयोजित की है। इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए https://ecisveep.nic.in/contest/ वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन कराना होगा। अपनी प्रविष्ठि voter-contest@eci.gov.in पर ई-मेल करना होगा। प्रतियोगिता में प्रश्नोत्तर, घोषवाक्य (नारे), गीत, गायन व वीडियो मेकिंग और दीवार पेंटिंग जैसी कुल पांच श्रेणियां हैं।
महाराष्ट्र में 9 करोड़ 13 लाख 42 हजार मतदाता
फिलहाल महाराष्ट्र में 9 करोड़ 13 लाख 42 हजार 428 मतदाता हैं। इनमें 4 करोड़ 77 लाख 17 हजार 797 पुरुष व 4 करोड़ 36 लाख 21 हजार 111 महिला और 3520 तृतीयपंथी मतदाता हैं। यह आंकड़े 1 जनवरी 2022 को चुनाव आयोग द्वारा प्रकाशित किए गए हैं।
Created On :   26 Feb 2022 6:14 PM IST