Coronavirus in Bhopal: भोपाल पूरी तरह लॉकडाउन, इन नंबरों पर फोन कर मंगा सकेंगे जरुरी सामान, देखें लिस्ट

Coronavirus in Bhopal: भोपाल पूरी तरह लॉकडाउन, इन नंबरों पर फोन कर मंगा सकेंगे जरुरी सामान, देखें लिस्ट

डिजिटल डेस्क, भोपाल। शहर में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी के कारण अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी सतीश कुमार एस ने धारा 144 के अंतर्गत संशोधित आदेश जारी कर 5 अप्रैल रविवार रात 12 बजे से भोपाल को पूरी तरह लॉकडाउन करने के आदेश दिए हैं। कुमार एस ने यह आदेश कलेक्टर तरुण पिथोड़े के निर्देश पर जारी किए हैं। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि अब भोपाल पूरी तरह से लॉकडाउन रहेगा। करोंद मंडी भी 5 अप्रैल से आगामी आदेश तक बंद रहेगी। व्यापारी किसानों से सब्जी आदि खरीदकर नगर निगम के माध्यम से बिक्री करेंगे। किराना दुकान और अन्य दुकानों को दी गई छूट समाप्त कर दी गई है।

ये सेवाएं चालू रहेंगी
आदेश में कहा गया है कि अधीकृत होम डिलीवरी के अतिरिक्त अन्य सभी दुकानें बंद रहेंगी। केवल दवाई और दूध की दुकानें ही खुली रहेंगी। वहीं शासकीय कार्य के लिए अतिआवश्यक सेवा में लगे हुए सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के वाहनों को इस प्रतिबंध से छूट रहेगी। इस लॉकडाउन में मीडिया और उनके प्रतिनिधियों को भी पहले की तरह ही छूट रहेगी।

इन पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा 
लॉकडाउन में निजी वाहन पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिए गए हैं। किसी भी क्षेत्र में आवाजाही पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगी। कंटेंटमेंट क्षेत्र से बाहर जाना और जोन के बाहर पाए जाने पर आदेश का उल्लंघन माना जायेगा और संबंधित की गिरफ्तारी की जाएगी। सड़क पर कोई भी व्यक्ति घूमते पाए जाने पर गिरफ्तार कर कानूनी कर्रवाई की जाएगी। आपातकालीन सेवाओं के अतिरिक्त अन्य सभी कारणों के लिए दिए गए पास भी निलंबित कर दिए गए हैं।

इन जगहों से ले सकते हैं ऑनलाइन सामान
वहीं पिथोड़े ने नागरिकों से अपील की है कि कोरोना संक्रमण से नागरिकों को बचाने के लिए ही यह निर्णय लिया गया है। उन्होंने इस दौरान सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि जरूरत के सामान के लिए नागरिक अधिकृत प्रतिष्ठानों से ऑन लाइन सामग्री प्राप्त कर सकते हैं। प्रशासन के आदेशानुसार नीचे दिए गए प्रतिष्ठानों से ही शहर के लोग सामान ऑनलाइन माध्यम से घर मंगा सकते हैं...

अधिकृत किए गए इन 30 खाद्य प्रतिष्ठानों में

  • स्विगी, जोमैटो, भोपाल शहर के समस्त ऑनडोर 07554042100
  • बिग बाजार 9993320329, 9713922201, 8349847114, 9685801293 
  • कैथल स्पाइसेज 7566442625,
  • डी मार्ट कोलार 0755-2790510
  • डी मार्ट होशंगाबाद रोड 0755-4939222
  • डी मार्ट जहांगीराबाद 9818754367
  • रिलायंस फ्रेश रिलायंस स्मार्ट (कोलार हबीबगंज -अवधपुरी -चुना भट्टी -कोहेफिजा -आशिमा वन एंड टू-) 8818966976, 9074047434, 8305627072, 6261912870, 8109164552, 9039919770, 9993722244, 9754514864, 9953042623 
  • जैविक जीवन (सब्जियां)(सुधांशु शर्मा) 8349415683, 9893170501, 7389940354 
  • विशाल मेगा मार्ट एम पी नगर 7970281769, 7217887871, 9644477008 
  • विशाल मेगा मार्ट कोलार 7217887878, 7217887879 
  • v-mart पिपलानी 8448085181 
  • बेस्ट प्राइस करोंद 0755-4096716,8349173177 
  • बेस्ट प्राइस होशंगाबाद रोड 0755-7164445 
  • समस्त आपूर्ति किराना स्टोर 7000252803, 0755-4223286, 9826482335, 0755-4038038, 9669789371, 0755-4251390, 7898908988, 0755-4255059, 9893058786, 0755-4225556, 9165413856, 0755-4276520, 95753490009, 0755-4912387,
  • अग्रवाल स्टोर, गोविंद गार्डन 7999803806, 9826591165
  • जीएम सेल्स बैरागढ़ 9425020007 
  • धन गुरु किराना स्टोर, बैरागढ़ 9131141351 
  • प्रेप्तीज सर्विस, सागर कुंज कोलार 9893152566,0755-4954959 
  • वी मार्ट चुना भट्टी 9667790291 
  • वी मार्ट करोंद 7303200787 
  • बिग बास्केट 18602100000 
  • डोमिनोस 18602100000 
  • काबुलीवाला एमपी नगर 7828053230 
  • रिबेल फूड सर्विसेज 8668616915
  • विनायक ट्रेडिंग शास्त्री नगर 9893222137, 0755-4222137,0755-4224110 
  • कृष्णा ग्रीन सब्जी 8821899961, 9926680922 
  • बापू की कुटिया 9424821460
  • होटल राजहंस एमपी नगर 9303131741
  • होटल राजहंस आईएसबीटी 9300871529 शामिल हैं।

 

Created On :   5 April 2020 1:33 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story