Lockdown: कर्नाटक में 10 से 24 मई तक लॉकडाउन, सीएम बोले- 10 बजे के बाद किसी को भी आने-जाने की अनुमति नहीं

Complete lockdown will be imposed from 10th May to 24th May in Karnataka
Lockdown: कर्नाटक में 10 से 24 मई तक लॉकडाउन, सीएम बोले- 10 बजे के बाद किसी को भी आने-जाने की अनुमति नहीं
Lockdown: कर्नाटक में 10 से 24 मई तक लॉकडाउन, सीएम बोले- 10 बजे के बाद किसी को भी आने-जाने की अनुमति नहीं

डिजिटल डेस्क, बेंगलुरु। कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के बढ़ते कहर के चलते कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने लॉकडाउन लगाने की घोषणा की है। येदियुरप्पा ने कहा कि जिस तरह से COVID 19 के मामले बढ़ रहे हैं, कोरोना कर्फ्यू इसे रोकने में कामयाब नहीं हुआ। इसलिए 10 मई की सुबह 6 बजे से 24 मई की सुबह 6 बजे तक पूर्ण लॉकडाउन लगाया जाएगा।

लॉकडाउन के दौरान सभी होटल, पब और बार बंद रहेंगे। भोजनालय, मांस की दुकानें और सब्जी की दुकानें सुबह 6-10 बजे तक खुलेंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह लॉकडाउन अस्थायी है। मेरी प्रवासी मजदूरों से अपील है कि वो राज्य छोड़कर नहीं जाएं। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन में सुबह 10 बजे के बाद एक भी व्यक्ति को जाने आने की अनुमति नहीं दी जाएगी। मैंने पुलिस अधिकारियों को कठोर कार्रवाई करने का सुझाव दिया है। हमने मौत के मामलों और बढ़ते कोरोना के केस को देखते हुए यह निर्णय लिया है।

 

 

Created On :   7 May 2021 2:49 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story