भारत बंद का नागपुर में असर, प्रदर्शनकारियों ने बंद करवाई दुकानें, नासिक में हंगामा

Congress Bharat bandh against hike in petrol diesel prices in Nagpur
भारत बंद का नागपुर में असर, प्रदर्शनकारियों ने बंद करवाई दुकानें, नासिक में हंगामा
भारत बंद का नागपुर में असर, प्रदर्शनकारियों ने बंद करवाई दुकानें, नासिक में हंगामा
हाईलाइट
  • नागपुर में भारत बंद का असर
  • प्रदर्शनकारियों ने बंद करवाई दुकानें
  • प्रदर्शनकारियों को देखते हुए सख्त की गई पुलिस व्यवस्था
  • मनसे कार्यकर्ताओने शहर के पंचवटी बस डिपो में जमकर हंगामा किया।

डिजिटल डेस्क, नागपुर।  पेट्रोल-डीजल दर वृद्धि सहित महंगाई व भ्रष्टाचार के विरोध में भारत बंद का असर सुबह से उपराजधानी में दिखा।  कई जगह आंदोलनकर्ताओं ने दुकानें बंद करवाई और आंदोलन में शामिल होने का आह्वान किया।कांग्रेस के नेतृत्व में रैली निकाली जा रही है। कार्यकर्ताओं ने सुबह इतवारी सहित मार्केट में पहुंचकर दुकानें बंद करवाई। 

नागपुर में बंद प्रदर्शन के लिए व्यापक नियोजन भी किया गया है। सभी प्रमुख चौराहों पर पुलिस का बंदोबस्त लगा हुआ है।सोमवार को मारबत उत्सव भी रहेगा, लिहाजा बंद प्रदर्शन का प्रभाव उत्सव में भी देखा जा सकता है। मारबत रैली के माध्यम से सरकार के विरोध में प्रदर्शन किया जा रहा है?  बंद प्रदर्शन में कांग्रेस के अलावा राकांपा, मनसे व शेतकरी संगठन के कार्यकर्ता भी शामिल हुए हैं। 

शहर कांग्रेस की ओर से शहर अध्यक्ष विकास ठाकरे के नेतृत्व में बंद प्रदर्शन को लेकर बैठक हुई। उसमें व्यापक योजना तैयार की गई है। ठाकरे के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने सुबह से ही आंदोलन पर निकले। राकांपा कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में भारत बंद में शामिल हुए हैं।  

पुलिस पर दोहरी जिम्मेदारी 
पुलिस के कंधों पर दोहरे बंदोबस्त की जिम्मेदारी दिखाई दे रही है। बंद के दौरान जहां पुलिस को प्रदर्शनकारियों से निपटने के लिए मशक्कत करनी पड़ रही है, वहीं पोले का पाड़वा में जुआरी और अवैध शराब विक्रेताओं के पीछे दौड़ना पड़ रहा है, जिससे पुलिस आयुक्त ने तगड़ा बंदोबस्त तैनात रखा है। सरकार के विरोध में कांग्रेस, राष्ट्रवादी कांग्रेस, मनसे और शेतकरी कामगार पक्ष ने भारत बंद का ऐलान किया है।  भारत बंद और पोला बंदोबस्त के चलते अधिकारी और कर्मचारियों के साप्ताहिक अवकाश रद्द कर दिए गए हैं। हालांकि बंदोबस्त के दौरान साप्ताहिक अवकाश वैसे भी रद्द कर दिए जाते हैं, मगर इस बार स्थिति थोड़ी अलग है।

 

नाशिक के बस डिपो में हंगामा
भारत बंद आंदोलन में शामिल होते हुए मनसे कार्यकर्ताओने शहर के पंचवटी बस डिपो में जमकर हंगामा किया। सरकार के खिलाफ नारे लागाए और ईंधन दरवृद्धि वापस लेने की मांग की। आंदोलन से काफी देर तक यातायात ठप हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्यांकर्ताओ को शांति बनाए रखने का आह्वान किया। 

Created On :   10 Sep 2018 6:11 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story