- Home
- /
- MP : कांग्रेस सरकार ने रद्द की...
MP : कांग्रेस सरकार ने रद्द की निगम-मंडल की राजनीतिक नियुक्तियां

By - Bhaskar Hindi |19 Dec 2018 4:29 PM IST
MP : कांग्रेस सरकार ने रद्द की निगम-मंडल की राजनीतिक नियुक्तियां
डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद बड़े फेरबदल भी देखने को मिल रहे हैं। बुधवार को मुख्यमंत्री कमल नाथ ने आदेश जारी कर सभी निगम, मंडल के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व सदस्यों के मनोनयन को तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया है। बता दें कि सरकार बदलते ही कई निगम और मंडलों के अध्यक्ष इस्तीफा दे चुके हैं, लेकिन कुछ संस्थाओं में अभी भी राजनीतिक व्यक्तियों ने इस्तीफे नहीं दिए थे। यही वजह है कि मुख्यमंत्री को मनोनयन समाप्त करने का फैसला लेना पड़ा। आदेश मिलने के बाद कृषि विभाग ने बीज विकास निगम के अध्यक्ष माधव सिंह दांगी और उपाध्यक्ष मुन्ना सिंह भदौरिया का मनोनयन समाप्त कर दिया है।
Created On :   19 Dec 2018 8:46 PM IST
Next Story