नकारात्मक रवैये के कारण ही कांग्रेस कमजोर हो रही है - केंद्रीय मंत्री गहलोत 

Congress is getting weak due to negative attitude: Union minister Gehlot
नकारात्मक रवैये के कारण ही कांग्रेस कमजोर हो रही है - केंद्रीय मंत्री गहलोत 
नकारात्मक रवैये के कारण ही कांग्रेस कमजोर हो रही है - केंद्रीय मंत्री गहलोत 

डिजिटल डेस्क, मुंबई।      कांग्रेस के नवनिर्वाचित अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निशाने पर लिए जाने के बाद केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री थावरचंद गहलोत ने पलटवार किया है। शनिवार को गहलोत ने कहा कि कांग्रेस बदल चुकी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस देशद्रोहियों का समर्थन करने वालों के साथ खड़ी रहती है। पार्टी नकारात्मक रवैया अपना रही है। यही कारण है कि कांग्रेस लगातार कमजोर होती जा रही है। गहलोत ने कहा कि मुझे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जमाने की कांग्रेस याद आती है। आज की कांग्रेस पहली जैसी नहीं रही, जो देशभक्ति का जज्बा जगाने वाले लोगों का समान करती थी। 

आठवले ने कहा- राहुल को सत्ता के लिए इंतजार करना होगा: वहीं केंद्रीय सामाजिक न्याय व अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास आठवले ने कहा कि कांग्रेस राहुल गांधी को अध्यक्ष न बनाती तो पार्टी टूट सकती थी। इसलिए कांग्रेस ने राहुल को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया है। आठवले ने कहा कि लोकतंत्र में हर दल को अपनी पार्टी के विस्तार और मजबूत करने का  अधिकार है। मैं राहुल गांधी को अध्यक्ष बनने पर बधाई देता हूं पर मैं साफ कर देना चाहता हूं कि साल 2019 और साल 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा ही जीतने वाली है। इसलिए तब तक राहुल को सत्ता के लिए इंतजार करना पड़ेगा। जबकि शिवसेना पक्ष प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की जो आशा और अपेक्षाएं हैं राहुल गांधी उसको पूरा करें। 
कांग्रेसियों ने मनाया जश्न 
दूसरी तरफ राहुल गांधी के पदभार स्वीकार करने में प्रदेश में पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। शनिवार को दादर स्थित कांग्रेस के मुख्यालय में पार्टी के नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता जश्न में डूबे हुए नजर आए। पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पटाखे जला करके मिठाइयां बांटी। मुंबई समेत राज्य के कई जिलों में इस तरह का उत्साह देखा गया। इसक मौके पर पूर्व सांसद एकनाथ गायकवाड, पार्टी के अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष व प्रवक्ता डॉ. राजू वाघमारे, पार्टी महासचिव राजन भोसले, प्रदेश सचिव सैय्यद जिशान अहमद समेत कई नेता मौजूद थे।  


 

Created On :   16 Dec 2017 7:27 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story