कांग्रेस का 'हाथ' छोड़कर TMC में शामिल हुई सुष्मिता देव, हाईकमान नेतृत्व पर फिर उठे सवाल

Congress leader and former MP Sushmita Dev joins Trinamool Congress
कांग्रेस का 'हाथ' छोड़कर TMC में शामिल हुई सुष्मिता देव, हाईकमान नेतृत्व पर फिर उठे सवाल
कांग्रेस से इस्तीफा कांग्रेस का 'हाथ' छोड़कर TMC में शामिल हुई सुष्मिता देव, हाईकमान नेतृत्व पर फिर उठे सवाल

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कांग्रेस का हाथ छोड़कर पूर्व सांसद सुष्मिता देव ने तृणमूल कांग्रेस पार्टी जॉइन कल ली है। उन्होंने कल यानी 15 अगस्त को पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। आज (सोमवार) अभिषेक बनर्जी और डेरक ओ ब्रायन ने उन्हें TMC में सदस्यता दिलाई। सुष्मिता के इस्तीफे के बाद एक बार कांग्रेस हाईकमान अपने ही नेताओं के निशाने पर है। पार्टी के सीनियर लीडर्स का कहना है कि युवा नेता क्यों पार्टी छोड़ रहे हैं, इस पर मंथन होना चाहिए। 

 

 

सुष्मिता के इस्तीफे को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल ने कहा है कि जब पार्टी से युवा चले जाते हैं तो बूढ़ों को इस मजबूत करने के प्रयासों के लिए दोषी ठहराया जाता है। सिब्बल ने एक ट्वीट में लिखा, सुष्मिता देव, हमारी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा, जब युवा चले जाते हैं तो बूढ़ों को इसे मजबूत करने के हमारे प्रयासों के लिए दोषी ठहराया जाता है। पार्टी आगे बढ़ती रहती है। आंखें बंद किए।

 

 

बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को भेजे गए इस्तीफे में उन्होंने तीन दशक लंबे अपने कांग्रेस करियर का जिक्र किया है। साथ ही उन्होंने पार्टी के सभी नेताओं, पार्टी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद अदा किया है। सुष्मिता ने अपने इस्तीफा पत्र में कांग्रेस पार्टी के साथ बिताए 30 सालों को यादगार बताया है और लिखा है कि अब वे पार्टी की सदस्यता छोड़ रहीं है। इसके बाद वे अपना समय जनकल्याण के लिए देंगी। असम बंगाल के नेता संतोष मोहन देब की बेटी सुष्मिता देव को असम की सिल्चर विधानसभा सीट से सांसद चुना गया था। 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Created On :   16 Aug 2021 10:11 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story