मैंने अपनी जवानी छिंदवाड़ा को समर्पित कर दी : कमलनाथ

congress leader and MP kamal nath on mp assembly election 2018
मैंने अपनी जवानी छिंदवाड़ा को समर्पित कर दी : कमलनाथ
मैंने अपनी जवानी छिंदवाड़ा को समर्पित कर दी : कमलनाथ

डिजिटल डेस्क, छिंदवाड़ा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हमलों का जवाब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने अपने गढ़ लौटकर दिया। उन्होंंने कहा, "मोदी आए थे, किसानों और बेरोजगारों की बात नहीं की। कहते थे किसानों को लागत का 50 प्रतिशत देंगे। हर साल दो करोड़ युवाओं को रोजगार देंगे। कालाधन वापस लाकर हर गरीब के खाते में 15 लाख देंगे। ये बातें छोड़ उन्होंने यहां सिर्फ कमलनाथ की बात की।"

बता दें कि कमलनाथ मंगलवार रात सौंसर विधानसभा क्षेत्र के उमरानाला में सभा को संबोधित कर रहे थे। यहां उन्होंने कहा कि कांग्रेस का बड़ा इतिहास है। स्वतंत्रता की लड़ाई में हमारे नेताओं ने आहुतियां दी हैं। ये छिंदवाड़ा छोड़ बाकी जगह राष्ट्रवादी होने की बातें करते हैं। वे बताएं उनके लोगों ने स्वतंत्रता आंदोलन में भागीदारी दी है क्या। कमलनाथ ने कहा कि पहले लड़े थे गोरों से अब चोरों से लड़ेंगे। वे अच्छे दिन की बात करते हैं बताते क्यों नहीं कि अच्छे दिन कब आएंगे। उन्होंने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर भी निशाना साधा और कहा कि आज किसान आत्महत्या, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और महिला अत्याचार में प्रदेश अव्वल है।

Created On :   20 Nov 2018 7:20 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story