कांग्रेस का 'हाथ' छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए जितिन प्रसाद, केन्द्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने दिलाई सदस्यता

Congress leader Jitin Prasada will join BJP Union Minister Piyush Goyal JP Nadda Latest Updates
कांग्रेस का 'हाथ' छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए जितिन प्रसाद, केन्द्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने दिलाई सदस्यता
कांग्रेस का 'हाथ' छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए जितिन प्रसाद, केन्द्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने दिलाई सदस्यता

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कांग्रेस का "हाथ" छोड़कर दिग्गज नेता जितिन प्रसाद बीजेपी में शामिल हो गए हैं। उन्हें केन्द्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने पार्टी की सदस्यता दिलाई है। कांग्रेस हाईकमान से नाराज चल रहे जितिन को बीजेपी में लाकर उत्तर प्रदेश चुनाव से पहले पार्टी ने ब्राह्मण कार्ड खेला है। ये उत्तर प्रदेश चुनाव से पहले यह बड़ा सियासी उलटफेर साबित होगा।

जितिन प्रसाद को बीजेपी में शामिल कराने के बाद केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि यूपी की राजनीति में जितिन प्रसाद की भूमिका अहम होने वाली है। पीयूष गोयल ने कहा, आज जितिन प्रसाद हमारे बीच में है। ये उत्तर प्रदेश के नेता हैं। भाजपा की नीति और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से प्रभावित होकर हमारी पार्टी में आ रहे हैं। ये कांग्रेस संगठन में कई पदों पर काम कर चुके हैं। मंत्री भी रहे हैं। बहुत छोटी आयु से उत्तर प्रदेश की सेवा में अपना पूरा जीवन झोंक दिया है। अभी भी मुझे याद है कि इनकी उम्र 27 वर्ष की थी, जब अचानक इनके पिता जी का देहांत हो गया था। तब ये मुंबई में काम करते थे। दिल्ली के श्रीराम कॉलेज से ये पढ़ाई कर चुके हैं। छोटी ही उम्र में परिवार को झटका लगा। इन्होंने छोटी आयु में भी उत्तरप्रदेश में दौरा किया। अलग-अलग जिलों में जाकर अपनी प्रतिभा और काम से लोगों का दिल जीता। शाहजहांपुर से सांसद बने। इन्होंने उत्तर प्रदेश की राजनीति में जो भूमिका निभाई, वो हम सबने देखी है।

जितिन प्रसाद ने कहा, "मैं भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और सभी भाजपा नेताओं का धन्यवाद देता हूं। ये राजनीतिक जीवन का नया अध्याय शुरू हो रहा है। मेरा कांग्रेस से तीन पीढ़ियों का नाता है। ये अहम निर्णय विचार और मंथन के बाद लिया है। सवाल ये नहीं है कि मैं किस दल को छोड़कर आ रहा हूं। सवाल ये है कि किस दल में जा रहा हूं और क्यों जा रहा हूं। कुछ सालों से महूसस किया है कि आज देश में असली मायने में कोई राजनीतिक दल है तो भाजपा है। राष्ट्रीय दल तो भाजपा है। मैंने 7-8 साल में अनुभव किया कि असल मायने में कोई संस्थागत राजनीतिक दल है, वो भारतीय जनता पार्टी है, बाकी दल तो व्यक्ति विशेष और क्षेत्र के हो गए हैं।

मध्य प्रदेश के कद्दावर नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया के बीजेपी में शामिल होने के बाद ये कांग्रेस पार्टी और टीम राहुल के लिए बहुत बड़ा झटका साबित हुआ है। बता दें कि ब्राहम्ण चेहरों में से एक जितिन प्रसाद पिछले कई दिनों से पार्टी हाईकमान से नाराज थे। कांग्रेस में उन्हें कोई तवज्जो नहीं दी जा रही थी। उन्होंने कई बार यूपी कांग्रेस के नेताओं से अपनी नाराजगी जाहिर भी की थी। लेकिन हाईकमान ने उनकी हर बात का नजरअंदाज किया। यही वजह है कि उन्होंने आज बीजेपी का दामन थाम लिया है।  

 

Created On :   9 Jun 2021 7:28 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story