नवजोत सिंह सिद्धू की प्रियंका गांधी से मुलाकात, ट्वीट की तस्वीर

Congress leader Rahul Gandhi said I did not invite Navjot Singh Sidhu to meet him
नवजोत सिंह सिद्धू की प्रियंका गांधी से मुलाकात, ट्वीट की तस्वीर
नवजोत सिंह सिद्धू की प्रियंका गांधी से मुलाकात, ट्वीट की तस्वीर

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राहुल गांधी  से मुलाकात न होने की खबरों के बीच बड़ी खबर आ रही है कि नवजोत सिंह सिद्धु की मुलाकात प्रियंका गांधी से  हो चुकी है। इस संबंध में सिद्धू ने खुद एक तस्वीट ट्वीट की है। जिसमें वो प्रियंका गांधी के साथ नजर आ रहे हैं। 

 

 

आपको बता दें इससे पहले ये खबर आ रही थी कि सिद्धू दिल्ली पहुंचे जरूर हैं पर राहुल गांधी से मुलाकात नहीं हुई है। खुद राहुल गांधी के हवाले से ये खबर थी कि सिद्धू की उनसे कोई मुलाकात नहीं हुई। इस खबर के कुछ ही देर बाद ये तस्वीर पोस्ट कर सिद्धू ने साफ कर दिया कि राहु गांधी से न सही प्रियंका गांधी से उनकी मुलाकात जरूर हुई है। 

क्यों खास है सिद्धू का दिल्ली दौरा?

पंजाब में सियासी घमासान के बीच सिद्धू का ये दिल्ली दौरा बेहद अहम माना जा रहा है। पंजाब में विधानसभा चुनाव सिर पर हैं। ऐसे में दिल्ली पहुंचे सिद्धू के दिल्ली दौरे पर सबकी निगाहें टिकी हुई हैं। खबर ये भी है कि पिछले कई  दिनों से सिद्धू अपने लिए पद की मांग कर रहे हैं जबकि मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ये साफ कर चुके हैं कि वो सिद्धू की किसी मांग के आगे झुकने तैयार नहीं है। यही वजह है कि सिद्धू को सीधे आलाकमान का दरवाजा खटखटाना पड़ रहा है। इस बीच ये अटकलें भी लगती रही हैं कि सिद्धू आम आदमी का दामन थाम सकते हैं। ऐसे में सिद्धू का ये दिल्ली दौरा बेहद खास हो जाता है। 

Created On :   30 Jun 2021 3:52 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story