किसान सत्याग्रही हैं, अपना हक लेकर रहेंगे : राहुल गांधी

Congress leader Rahul Gandhi targets Modi government on farmer movement
किसान सत्याग्रही हैं, अपना हक लेकर रहेंगे : राहुल गांधी
किसान सत्याग्रही हैं, अपना हक लेकर रहेंगे : राहुल गांधी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को किसान आंदोलन पर सरकार की जमकर खिंचाई की। राहुल गांधी ने आंदोलनकारी किसानों की तुलना सत्याग्रहियों से की और कहा कि किसान सरकार से अपना हक ले कर रहेंगे। उन्होंने हिंदी में ट्वीट किया, देश चंपारण जैसी त्रासदी का सामना कर रहा है, तब अंग्रेज कंपनी बहादुर थे और अब पीएम के दोस्त कंपनी बहादुर हैं।

 

 

उन्होंने कहा, लेकिन आंदोलनकारी किसान सत्याग्रही हैं; वे अपना हक लेंगे। सत्याग्रह सरकार की नीतियों के खिलाफ राजनीतिक विरोध का एक तरीका है। ब्रिटिश शासन के खिलाफ महात्मा गांधी ने सत्याग्रह का तरीका अपनाया था। स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान 1917 में महात्मा गांधी ने बिहार के चंपारण में सत्याग्रह किया था, जब उन्होंने किसानों के मजबूरन इंडिगो खेती करने के खिलाफ आंदोलन किया था।

Created On :   3 Jan 2021 6:39 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story