राहुल गांधी ने No CAA लिखा गमछा पहना, असम में मोदी-शाह को खुली चुनौती- CAA नहीं होगा

Congress leader Rahul Gandhi wrote no caa  and  slammed Modi-Shah
राहुल गांधी ने No CAA लिखा गमछा पहना, असम में मोदी-शाह को खुली चुनौती- CAA नहीं होगा
राहुल गांधी ने No CAA लिखा गमछा पहना, असम में मोदी-शाह को खुली चुनौती- CAA नहीं होगा

डिजिटल डेस्क (भोपाल)। असम के शिवसागर में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने जनसभा को संबोधित करते हुए एक बार फिर मोदी-शाह को घेरा। उन्होंने कहा कि,  हम न गमछा पेहना है। इस पर लिका है CAA और इस पर हमने क्रास लगा रखा है, मतलब चाहे कुछ भी हो जाए CAA नहीं होगा। हम दो हमारो दो, अच्छी तरह से सुन लो, सीएए नहीं होगा कभी नहीं होगा। उन्होंने कहा कि असम का सबसे बड़ा मुद्दा रोजगार है। असम का युवा जानता है कि बीजेपी सरकार में रोजगार नहीं मिलेगा। नरेंद्र मोदी खेती को खत्म करने के लिए तीन कृषि कानून लाए हैं। हम यहां सरकार में आएंगे तो जो नफरत फैलाई जा रही है वो खत्म होगी।  हिंदुस्तान की सरकार ने तरुण गोगोई जी का और इस प्रदेश का अपमान किया है। असम की जनता में वो क्षमता है कि अवैध प्रवास के  मुद्दे को मिलकर सुलझाया जा सकता है। अगर यह प्रदेश फिर से बंट गया, जो बीजेपी और आरएसएस रोज करते हैं तो असम का नुकसान होगा।

दुनिया में कोई ताकत नहीं है, जो असम को तोड़ सके। अगर किसी ने असम समझौते को छूने या नफरत फैलाने की कोशिश की तो कांग्रेस पार्टी और असम की जनता मिलकर उन्हें सबक सिखाएगी। हम दो-हमारे दो और बाकी सब मर लो। हम दो-हमारे दो और जो असम को चला रहे हैं। असम में जो कुछ भी है, उसे लूट लो।

 

 

 

Created On :   14 Feb 2021 9:49 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story