वैक्सीन पर राहुल गांधी का ट्वीट- जुलाई आ गया है, वैक्सीन नहीं आई, स्मृति ईरानी बोली- ना जाने महाशय नींद से कब जागेंगे

Congress leader Rahul Gandhis tweet on coronavirus vaccine
वैक्सीन पर राहुल गांधी का ट्वीट- जुलाई आ गया है, वैक्सीन नहीं आई, स्मृति ईरानी बोली- ना जाने महाशय नींद से कब जागेंगे
वैक्सीन पर राहुल गांधी का ट्वीट- जुलाई आ गया है, वैक्सीन नहीं आई, स्मृति ईरानी बोली- ना जाने महाशय नींद से कब जागेंगे

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कोरोनावायरस वैक्सीन को लेकर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए लिखा, जुलाई आ गया है, वैक्सीन नहीं आई। राहुल गांधी के इस ट्वीट का जवाब देते हुए केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ट्वीट करते हुए लिखा, 12 करोड़ वैक्सीन के डोज़ प्रदेश सरकारों को उपलब्ध कराए जाएंगे जुलाई माह में। राज्य सरकारों को 15 दिन पहले ही जुलाई की वैक्सीन सप्लाई के बारे में बताया गया है, शायद वैक्सीन की मुनाफ़ाख़ोरी में व्यस्त कांग्रेस सरकारों ने इन्हें जानकारी नहीं दी। ना जाने महाशय नींद से कब जागेंगे!

केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल ने राहुल गांधी के ट्वीट पर जवाब देते हुए लिखा कि वैक्सीन की 12 करोड़ डोज जुलाई महीने में उपलब्ध होंगी जो निजी अस्पतालों की डिमांड से अलग है। राज्यों को 15 दिन पहले ही आपूर्ति के बारे में सूचना दी जा चुकी है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को समझना चाहिए कि कोरोना से लड़ाई में गंभीरता के बजाय इस समय ओछी राजनीति का प्रदर्शन उचित नहीं है। 

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने पलटवार करते हुए ट्वीट किया कि बीते दिन ही मैंने जुलाई के बारे में वैक्सीन के आंकड़े रखे थे, राहुल गांधी की क्या दिक्कत है, क्या वो पढ़ते नहीं हैं। डॉ. हर्षवर्धन ने आगे लिखा कि अहंकार और अज्ञानता की कोई वैक्सीन नहीं है। कांग्रेस को अपने नेतृत्व और पार्टी संभालने पर ध्यान देने की जरूरत है। 

भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा, राहुल गांधी ने ट्वीट में लिखा है कि जुलाई आ गया है लेकिन वैक्सीन नहीं आई। भारत ने अब तक 34 करोड़ लोगों को वैक्सीन की डोज़ दी है। राहुल गांधी जी सद्बुद्धि कब आएगी आप में ? आपको सत्ता का लालच है। नफ़रत का मोतियाबिंद आपको सत्य से दूर क्यों कर देता है। 

Created On :   2 July 2021 9:37 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story