निधन: नहीं रहे हरियाणा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष शमशेर सिंह सुरजेवाला

Congress leader randeep surjewala father shamsher singh surjewala passes away
निधन: नहीं रहे हरियाणा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष शमशेर सिंह सुरजेवाला
निधन: नहीं रहे हरियाणा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष शमशेर सिंह सुरजेवाला

डिजिटल डेस्क,चंडीगढ़। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष शमशेर सिंह सुरजेवाला का सोमवार को निधन हो गया। वह लंबे अरसे से बीमार चल रहे थे। पार्टी के नेताओं ने यह जानकारी दी। सुरजेवाला ने चार बार हरियाणा सरकार में मंत्री के रूप में काम किया था और एक बार राज्य सभा के लिए भी चुने गए थे।

वह कांग्रेस के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी और राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला के पिता हैं। शमशेर सिंह ने 1967, 1977, 1982 और 1991 में नरवाना विधानसभा क्षेत्र से जीत हासिल की। वह 2001 में कैथल विधानसभा क्षेत्र से विधायक के रूप में भी चुने गए। उन्होंने हरियाणा विधानसभा में विपक्षी पार्टी के नेता के रूप में भी काम किया था। उनका अंतिम संस्कार नरवाना में होगा।

Created On :   20 Jan 2020 6:40 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story