बिहार चुनाव-2025: भाजपा ने 71 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की, 9 महिला, 4 एससी और 1 एसटी का नाम शामिल

भाजपा ने 71 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की, 9 महिला, 4 एससी और 1 एसटी का नाम शामिल
  • बिहार विधानसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी
  • सूची में कुल 71 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं

New Delhi News. भाजपा ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। इस सूची में कुल 71 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। भाजपा की पहली सूची में भोजपुरी के पावर स्टार कहे जाने वाले पवन सिंह का नाम शामिल नहीं है। सिंह ने हाल ही में विधानसभा चुनाव न लड़ने की बात कही थी। भाजपा की पहली सूची में बिहार के उपमुख्यमंत्री व भाजपा के वरिष्ठ नेता सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा, तारकिशोर प्रसाद, डॉ प्रेम कुमार, मंगल पांडे, कृष्ण कुमार ऋषि, राम नारायण मंडल और नितिन नवीन का नाम शामिल है। भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की हाल ही में हुई बैठक के बाद अध्यक्ष जेपी नड्डा ने 71 उम्मीदवारों की पहली सूची को मंजूरी प्रदान की। केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में नड्डा के अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत अन्य वरिष्ठ नेता शामिल हुए थे।

पहली सूची में 9 महिलाओं को जगह

भाजपा ने उम्मीदवारों की पहली सूची में 9 महिलाओं को भी टिकट दिया है। इनमें रेणु देवी, गायत्री देवी, देवंती यादव, श्रेयसी सिंह, अरुणा देवी, कविता देवी, निशा सिंह, स्वीटी सिंह और रमा निषाद जैसी उम्मीदवार शामिल हैं।

चार एससी और एक एसटी का भी नाम

भाजपा की पहली सूची में चार अनुसूचित जाति (एससी) और एक अनुसूचित जनजाति (एसटी) के उम्मीदवार का भी नाम शामिल है।

Created On :   14 Oct 2025 7:00 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story