New Delhi News: ऐतिहासिक सेंट्रल हॉल में मनाया जाएगा संविधान दिवस समारोह, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु करेंगी अध्यक्षता

- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु करेंगी इस राष्ट्रीय समारोह की अध्यक्षता
- ट्रल हॉल में मनाया जाएगा संविधान दिवस समारोह
New Delhi News. संविधान दिवस के उपलक्ष्य में बुधवार को संविधान सदन के ऐतिहासिक केन्द्रीय कक्ष (सेंट्रल हॉल) में राष्ट्रीय समाराेह आयोजित होगा। यह समारोह राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु की अध्यक्षता में होगा। कार्यक्रम में उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, केन्द्रीय मंत्री और दोनों सदनों के सांसद शिरकत करेंगे। संविधान दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य संविधान की विशेषता को और इसके बारे में लोगों को जानकारी देना है। कार्यक्रम के दौरान उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन सभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद राष्ट्रपति का अभिभाषण होगा। बता दें कि संविधान को अंगीकार किए जाने के उपलक्ष्य में वर्ष 2015 से हर 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाया जाता है।
26 नवंबर, 1949 को संविधान को अंगीकार किया गया था। देश का संविधान 26 जनवरी, 1950 को लागू हुआ था और हर साल भारत इस दिन को गणतंत्र दिवस के रूप में मनाता है। 75 वर्षों से इसने न्याय, स्वतंत्रता, समानता, बंधुत्व, नागरिकों के अधिकारों की रक्षा और भारत की लोकतांत्रिक यात्रा का मार्गदर्शन करने के सिद्धांतों को कायम रखा है।
Created On :   25 Nov 2025 5:26 PM IST












