New Delhi News: संयुक्त राष्ट्र की पुरानी व्यवस्था को आज की वैश्विक चुनौतियों के अनुरूप सुधारने की जरूरत - बिरला

- विश्व के मुख्य न्यायाधीशों के 26वें अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में बोले लोक सभा अध्यक्ष
- संयुक्त राष्ट्र की पुरानी व्यवस्था को आज की वैश्विक चुनौतियों के अनुरूप सुधारने की जरूरत
New Delhi News. लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र की 80 वर्ष पुरानी व्यवस्था को आज की वैश्विक चुनौतियों के अनुरूप सुधारने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि वैश्विक शासन में सुधार लोकतांत्रिक, न्यायपूर्ण और समावेशी होना चाहिए, ताकि ग्लोबल साउथ को उचित प्रतिनिधित्व मिले।बिरला ने यह बात यहां इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित विश्व के मुख्य न्यायाधीशों के 26वें अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने युद्ध, आतंकवाद, जलवायु परिवर्तन और डिजिटल खतरों जैसी चुनौतियों का समाधान सामूहिक वैश्विक सहयोग में बताया।
यह भी पढ़े -यूनिवर्सिटी में दस शोध परियोजनाओं का प्रेजेंटेशन, एएनआरएफ - पेयर की समीक्षा बैठक हुई संपन्न
लोक सभा अध्यक्ष ने भारत की ‘वसुधैव कुटुम्बकम’ की परंपरा का उल्लेख करते हुए कहा कि भारत लोकतंत्र की जननी कहा जाने वाला देश हैं, जो सदैव विश्व शांति, सहयोग और न्यायपूर्ण संबंधों के पक्ष में खड़ा रहा है। उन्होंने भारतीय संविधान के अनुच्छेद 51, संयुक्त राष्ट्र शांति मिशनों में भारत की भूमिका और कोविड संकट में विश्व सहायता को भारत की वैश्विक प्रतिबद्धता का उदाहरण बताया।
बिरला ने कहा कि भारत ने विश्व शांति के लिए 3 लाख से अधिक सैनिक भेजे हैं और कोविड संकट में 150 देशों को दवाइयाँ देकर ‘ग्लोबल फार्मेसी’ की भूमिका निभाई। उन्होंने न्यायपालिका की नई चुनौतियों, पर्यावरण न्याय, सतत विकास और एआई के नैतिक उपयोग पर वैश्विक न्यायालयों के संयुक्त प्रयास की आवश्यकता पर जोर दिया।
Created On :   19 Nov 2025 6:59 PM IST













