New Delhi News: बाल साहित्य पुरस्कार समारोह में आभालमाया के लिए मराठी कवि सुरेश सावंत होंगे पुरस्कृत

बाल साहित्य पुरस्कार समारोह में आभालमाया के लिए मराठी कवि सुरेश सावंत होंगे पुरस्कृत
  • साहित्य अकादमी बाल साहित्य पुरस्कार समारोह
  • आभालमाया’ के लिए मराठी कवि सुरेश सावंत होंगे पुरस्कृत

New Delhi News. साहित्य अकादमी द्वारा प्रतिवर्ष दिए जाने वाले प्रतिष्ठित बाल साहित्य पुरस्कार-2025 शुक्रवार को राजधानी स्थित त्रिवेणी कला संगम में प्रदान किए जाएंगे। साहित्य अकादमी के अध्यक्ष माधव कौशिक पुरस्कार प्रदान करेंगे। प्रख्यात गुजराती लेखिका वर्षा दास समारोह की मुख्य अतिथि होंगी। पुरस्कृत बाल साहित्यकारों को पुरस्कार स्वरूप एक उत्कीर्ण ताम्रफलक तथा 50 हजार रूपये की सम्मान राशि प्रदान की जाएगी। जिन लेखकों और उनकी पुस्तकों को बाल साहित्य पुरस्कार 2025 प्रदान किया जाएगा, उनमें हिंदी के लिए सुशील शुक्ल लिखित ‘एक बटे बारह’ संस्करण, मराठी के लिए सुरेश सावंत की आभालमाया (कविता), असमिया में सुरेन्द्र माेहन दास लिखित मइनाहंतर पद्य (कविता), कोंकणी में नयना आडारकार की कहानी बेलाबायचो शंकर आनी हेर, राजस्थानी के लिए भोगीलाल पाटीदार की पंखेरूवं नी पीड़ा (नाटक), मैथिली में मुन्नी कामत की चुक्का (कहानी) आदि प्रमुखता से शामिल हैं।

Created On :   13 Nov 2025 9:06 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story