- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- मुंबई
- /
- खाद की कालाबाजारी रोकने उर्वरक...
New Delhi News: खाद की कालाबाजारी रोकने उर्वरक विभाग की बड़ी कार्रवाई, महाराष्ट्र में एक हजार से अधिक लाइसेंस रद्द

- देश भर में कुल 3,17,054 निरीक्षण और छापे
- महाराष्ट्र में 1,000 से अधिक लाइसेंस रद्द
- खाद की कालाबाजारी रोकने के लिए की कार्रवाई
New Delhi News. खरीफ और चालू रबी सीजन 2025-26 के दौरान सुचारू उर्वरक आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए उर्वरक विभाग ने कालाबाजारी, जमाखोरी और अन्य मदों में हेराफेरी पर बड़ी कार्रवाई की है। इसके तहत देश भर में कुल 3,17,054 निरीक्षण और छापे मारे गए। इस अभियान के तहत महाराष्ट्र में डायवर्जन-संबंधी उल्लंघनों के लिए 42,566 निरीक्षण और 1,000 से अधिक लाइसेंस रद्द किया गया।
यह भी पढ़े -नीमच में भावांतर योजना से अन्नदाता खुश, बोले- सरकार किसानों के आर्थिक हित में उठा रही बड़े कदम
केंद्रीय उर्वरक एवं रसायन मंत्रालय ने गुरुवार को यह जानकारी दी। मंत्रालय ने बताया कि उर्वरक विभाग ने कृषि और किसान कल्याण विभाग के साथ मिलकर खरीफ और चालू रबी सीजन 2025-26 (अप्रैल से नवंबर) के दौरान किसान हितों की रक्षा और राष्ट्रीय उर्वरक आपूर्ति श्रृंखला को सुरक्षित करने के लिए एक व्यापक अभियान संचालित किया। इस संदर्भ में उर्वरक विभाग के सचिव और कृषि मंत्रालय के सचिव ने राज्य सरकारों के साथ कई संयुक्त बैठकें कीं। राज्य सरकारों के साथ समन्वय कर कालाबाजारी, जमाखोरी तथा उर्वरकों में मिलावट को रोकने के लिए कानूनी उपायों सहित व्यापक स्तर पर प्रभावी कार्रवाई की गई है।
यह भी पढ़े -केकेआर को मिला आस्ट्रेलिया के इस पूर्व ऑलराउंडर का साथ, सहायक कोच के रूप में किया नियुक्त
मंत्रालय ने बताया कि इन कार्रवाइयों के परिणामस्वरूप कालाबाजारी के लिए 5,119 कारण बताओ नोटिस जारी किए गए, जिसके परिणामस्वरूप 3,645 लाइसेंस रद्द या निलंबित किए गए और देश भर में 418 एफआईआर दर्ज की गईं। कई राज्यों ने बहुआयामी हस्तक्षेप के साथ एक समग्र दृष्टिकोण को अपनाया। उत्तर प्रदेश ने इस अभियान का नेतृत्व किया, जिसमें 28,273 निरीक्षण किए गए, कालाबाजारी के लिए 1,957 कारण बताओ नोटिस जारी किए गए और 157 एफआईआर के साथ 2,730 लाइसेंस रद्द या निलंबित किए गए। वहीं, महाराष्ट्र उन राज्यों में शामिल है,जिन्होंने व्यापक स्तर पर निरीक्षण दलों की तैनाती की और व्यापक निगरानी के साथ-साथ त्वरित कानूनी कार्रवाई की।
Created On :   13 Nov 2025 10:02 PM IST












