New Delhi News: उपभोक्ता हितों की रक्षा में ई-कॉमर्स कंपनियों का बड़ा कदम, डार्क पैटर्न खत्म करने की घोषणा की

उपभोक्ता हितों की रक्षा में ई-कॉमर्स कंपनियों का बड़ा कदम, डार्क पैटर्न खत्म करने की घोषणा की
  • 26 ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म ने डार्क पैटर्न को खत्म करने की घोषणा की
  • उपभोक्ता हितों की रक्षा में ई-कॉमर्स कंपनियों का बड़ा कदम

New Delhi News. 26 प्रमुख ई-कॉमर्स प्लेटफ़ॉर्म ने डिजिटल मार्केटप्लेस में उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है। इन ई-कॉमर्स प्लेटफार्म ने आगे बढ़कर स्व-घोषणा पत्र प्रस्तुत किए हैं, जो डार्क पैटर्न की रोकथाम और विनियमन के लिए दिशानिर्देश, 2023 के अनुपालन की पुष्टि करते हैं। यह पहल उपभोक्ताओं को गुमराह करने या हेराफेरी करने वाली भ्रामक ऑनलाइन डिजाइन पर अंकुश लगाने के प्रयासों में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (सीसीपीए) ने अनुपालन को स्वीकृति देते हुए इसकी सराहना की है।

उपभोक्‍ता कार्य, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय ने गुरुवार को बताया कि इन प्लेटफार्मों ने डार्क पैटर्न की पहचान करने, इसका आकलन करने और उसे खत्म करने के लिए आंतरिक स्व-लेखा परीक्षा किया है। इन सभी 26 कंपनियों ने घोषणा की है कि उनके प्लेटफॉर्म डार्क पैटर्न से मुक्त हैं और किसी भी तरह के छेड़छाड़ वाले यूजर इंटरफेस डिजाइन का इस्तेमाल नहीं करते हैं ।

मंत्रालय ने कहा कि इन ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म का यह कदम उपभोक्ता पारदर्शिता के प्रति एक मजबूत प्रतिबद्धता, निष्पक्ष व्यापार नियम और नैतिक डिजिटल इकोसिस्टम को दर्शाता है। साथ ही इस तथ्य को रेखांकित करता है कि उपभोक्ता संरक्षण और व्यावसायिक विकास साथ-साथ चल सकते हैं जिससे ब्रांड विश्वास और दीर्घकालिक विश्वसनीयता मजबूत होती है।

इन ई-कॉमर्स कंपनियों में फ्लिपकार्ट, मिंत्रा,, बिग बास्केट, जियो मार्ट, रिलायंस ज्वेल्स, अजियो, स्विगी जोमैटो, ब्लिंकिट, इक्सिगो और मीशो जैसी कंपनियां शामिल हैं।

Created On :   20 Nov 2025 7:59 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story