New Delhi News: वंदना कृष्णा की रिफ्लेक्शंस प्रदर्शनी में महानगरीय जीवन के पहलुओं की झलक, मिली कला यात्रा को नई दिशा

वंदना कृष्णा की रिफ्लेक्शंस प्रदर्शनी में महानगरीय जीवन के पहलुओं की झलक, मिली कला यात्रा को नई दिशा
  • पूर्व आईएएस अधिकारी वंदना कृष्णा की ‘रिफ्लेक्शंस’ प्रदर्शनी
  • महानगरीय जीवन के अलग-अलग पहलुओं को दर्शाया

New Delhi News. महाराष्ट्र में विभिन्न प्रशासनिक पदों पर अपनी सेवा दे चुकीं पूर्व आईएएस अधिकारी वंदना कृष्णा की ‘रिफ्लेक्शंस’ प्रदर्शनी में महानगरीय जीवन के अलग-अलग पहलुओं को दर्शाया गया रहै। इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में इस प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है। कला प्रेमियों के लिए 30 नवंबर तक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है।

प्रदर्शनी के उद्घाटन समारोह में जानी-मानी नृत्य कलाकार और पद्मश्री से सम्मानित गीता चंद्रन ने दीप जलाकर प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। डॉ. संजीव चोपड़ा (सीनियर फेलो, प्राइम मिनिस्टर म्यूज़ियम एंड लाइब्रेरी), रश्मि चोपड़ा (चेयरपर्सन, वैली ली ऑफ़ वर्ड्स फ़ाउंडेशन), डॉ. अनूप वधावन (पूर्व कॉमर्स सेक्रेटरी) और नीरा चौधरी (वरिष्ठ पत्रकार) मौजूद रहे। वंदना कृष्णा ने आर्ट सीरीज़ 'रिफ्लेक्शंस' के पीछे अपनी सोच जाहिर करते हुए कहा कि वह मूलतः दिल्ली से हैं, लेकिन महाराष्ट्र, खासकर मुंबई में प्रशासक के तौर पर काम करने के उनके अनुभव ने उनकी इस कला यात्रा को एक नई दिशा दी।

Created On :   26 Nov 2025 10:04 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story