Mumbai News: अब जंगल के बाहर भी होगा तेंदुए का सर्वेक्षण, वन विभाग ने खेतों में भी लगाएगा कैमरे

अब जंगल के बाहर भी होगा तेंदुए का सर्वेक्षण, वन विभाग ने खेतों में भी लगाएगा कैमरे
  • 2022 में राज्य थे 2285 तेंदुए
  • वन विभाग खेतों में भी लगाएगा कैमरे
  • गन्ना बेल्ट में बढ़ा प्रजनन

Mumbai News. राज्य में तेजी से बढ़ती हुई तेंदुओं की संख्या और मानव बस्तियों पर तेंदुओं हमलों के मद्देनजर सरकार के वन विभाग ने तेंदुओं को लेकर सर्वेक्षण कराने का फैसला लिया है। जंगलों के अलावा बाहर इलाकों में भी तेंदुओं की खोजबीन की जाएगी। वन विभाग के अधिकारी ने बताया राज्य में तेंदुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है और उन पर नियंत्रण के लिए उनकी सटीक जानकारी और संख्या का पता होना जरूरी है। तेंदुओं की गणना हर चार साल में की जाती है। 2022 में वन विभाग द्वारा की गई गणना में राज्य में कुल 2285 तेंदुए पाए गए थे। अब अगले वर्ष फिर से यह जनगणना की जाएगी। जंगलों में तेंदुओं की संख्या निश्चित रूप से बढ़ी है,लेकिन पिछले कुछ वर्षों में जंगलों की तुलना में खेतों में ही तेंदुओं का प्रजनन अधिक दिखाई दे रहा है। इसी वजह से सरकार ने जंगल से बाहर भी सर्वे करने का निर्णय लिया है। इसके लिए पहली बार मानव बस्तियों और खेतों में कैमरे लगाए जाएंगे।

गन्ना बेल्ट में बढ़ा प्रजनन

पश्चिम महाराष्ट्र और मराठवाड़ा के कुछ जिलों में बड़े पैमाने पर गन्ने की खेती होती है। गन्ना बारहमासी फसल होने के कारण खेतों में रहने और छिपने के लिए सुरक्षित जगह मिलती है। इसलिए गन्ने के खेतों में अब तेंदुओं का प्रजनन काफी बढ़ गया है। गन्ना बेल्ट लगभग 2000 तेंदुओं का निवास बन चुका है, इसलिए यहां बड़े पैमाने पर कैमरे लगाए जाएंगे। इसके अलावा अंगूर और कपास की खेती भी तेंदुओं का प्रजनन दिखाई दे रहा है। तेंदुओं की सटीक संख्या पता चलने के बाद उन पर नियंत्रण के लिए राज्य सरकार या केंद्र सरकार की ओर से प्रभावी कदम उठाए जा सकेंगे, ऐसा वन विभाग के अधिकारियों का कहना है।

Created On :   25 Nov 2025 9:09 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story