- Dainik Bhaskar Hindi
- State
- Congress leader son sujay vikhe patil met bjp leader girish mahajan
दैनिक भास्कर हिंदी: महाजन और सुजय विखेपाटील मुलाकात से राजनीतिक अटकले तेज, सुजय ने कहा - राजनीति में कुछ भी संभव

डिजिटल डेस्क, मुंबई। अहमदनगर लोकसभा सीट से कांग्रेस से टिकट मिलने की अनिश्चितता के बीच विधानसभा में विपक्ष के नेता राधाकृष्ण विखे पाटील के बेटे डॉ. सुजय विखे पाटील ने भाजपा नेता व प्रदेश के जलसंसाधन मंत्री गिरीश महाजन से मुलाकात की। शुक्रवार को सुजय ने महाजन के सरकारी आवास पर महाजन से मिले। बाद में पत्रकारों से बातचीत में सुजय ने दावा किया कि मेरी महाजन से राजनीति पर नहीं बल्कि मेडिकल कॉलेज में प्रवेश से जुड़े मुद्दे को लेकर चर्चा हुई। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि मैं राजनीति में कुछ भी हो सकता है। सुजय ने कहा कि राजनीतिक ऑपरेशन का मौका मिला तो मैं जरूर ऑपरेशन करूंगा।
सुजय कांग्रेस के टिकट पर अहमदनगर सीट से चुनाव लड़ना चाहते हैं, लेकिन यह सीट राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के कोटे में है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी अमहदनगर सीट कांग्रेस के लिए छोड़ने को तैयार नजर नहीं आ रही है। इसको लेकर सुजय के समर्थकों में बेचैनी नजर आ रही है। सुजय के समर्थक उन्हें भाजपा में शामिल होने का दबाव डाल रहे हैं, लेकिन विस में विपक्ष के नेता विखे पाटील समर्थकों से कह चुके हैं कि पार्टी नेतृत्व का अंतिम फैसला मान्य करना चाहिए। अहमदनगर सीट से फिलहाल भाजपा के दिलीप गांधी सांसद हैं। सूत्रों के अनुसार विखेपाटील शुक्रवार को दिल्ली पहुंचे। उनके करीबी लोगों की माने तो अहमदनगर सीट राकांपा कांग्रेस के लिए छोड़ देगी।
क्लोजिंग बेल: बढ़त के साथ बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स 180 अंक उछला, निफ्टी में भी तेजी
डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश का शेयर बाजार कारोबारी सप्ताह के पहले दिन (16 मई 2022, सोमवार) बढ़त के साथ बंद हुआ। इस दौरान सेंसेक्स और निफ्टी दोनों हरे निशान पर रहे। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 180.22 अंक यानी कि 0.34% ऊपर 52,973.84 के स्तर पर बंद हुआ।
वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 60.10 अंक या 0.38% ऊपर 15,842.30 के स्तर पर बंद हुआ। हालांकि कल एलआईसी के सूचीबद्ध होने के पूर्व निफ्टी आज 16000 के स्तर को पुनः प्राप्त करने में असफल रहा। बैंक निफ्टी 1.44% की बढ़त के साथ 33597.60 के स्तर पर बंद हुआ।
क्षेत्र विशेष में निफ्टी पीएसयू बैंक, निफ्टी रियलिटी एवं ऑटो में तेजी में 2-3 % का योगदान दिया। निफ्टी आईटी तथा एफएमसीजी में क्रमशः 0.75 % एवं 0.35 % की हानि रही। निफ्टी के शेयरों में आयशर मोटर,अपोलो हॉस्पिटल तथा यूपीएल में सर्वाधिक लाभ रहा।अल्ट्राटेक सीमेंट, श्री सीमेंट, एशियन पेंट में प्रमुख गिरावट देखी गयी।
तकनीकी रूप से, साप्ताहिक चार्ट पर बियरिश कैंडल बनाने के बाद यह आज निफ्टी ने दैनिक चार्ट पर डोजी कैंडलस्टिक बनाया है जो ट्रेडर के मन में बाजार के रुख को ले कर असमंजस को दर्शाता है। साथ ही निफ्टी फॉलिंग ट्रेंडलाइन पर रेसिस्टेन्स का सामना कर रहा है तथा इन स्तरों पर लाभ ले लेने की प्रवृति दर्शा रहा है।
फिबोनाकी रेट्रेंचमेंट का सपोर्ट 15650 पर है।यह ट्रेडर के लिए लघु अवधि में खरीदी का अवसर बन सकता है यदि 15650 का स्तर नही टूटता है। आवरली चार्ट पर मिडिल बोलिंगर बैंड पर सपोर्ट है, इसके कारण एक तेजी की चाल बन सकती है। स्टॉक विशेष एक्शन आने वाले दिनों में मार्केट में अधिक प्रभावी रहेगा। डेरीवेटिव में कॉल पर सर्वाधिक ओपन इंटरेस्ट 16000 पर तथा उसके बाद 16200 पर है।
पुट में सबसे अधिक ओपन इंटरेस्ट 15500 निफ्टी पर है।
इंडिया विक्स 24.53 पर 4.43% की बढ़त के साथ बंद हुआ जो साप्ताहिक एक्सपायरी तक तीव्र उतार चढ़ाव का संकेत देता है।बैंक निफ्टी का सपोर्ट 32600 तथा रेसिस्टेन्स 34500 है।
बता दें कि, सुबह बाजार बढ़त के साथ खुला था। इस दौरान सेंसेक्स 78.13 अंक तेजी के साथ 52,872 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 14 अंक की बढ़त के साथ 15,796 के स्तर पर खुला था।
सुमीत बगड़िया
एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर
चॉइस ब्रोकिंग (Choice Broking)
Source: Choice India
खबरें और भी हैं...
दैनिक भास्कर हिंदी: अब महाराष्ट्र में धनगर समाज को मिलेगा आदिवासी विभाग की योजनाओं का लाभ
दैनिक भास्कर हिंदी: एनसीपी के हो गए शिवसेना के ‘छत्रपति महाराज’, अभिनेता कोल्हे सहित पूर्व विधायक चव्हाण हुए शामिल
दैनिक भास्कर हिंदी: महाराष्ट्र के पांच अधिकारी कलाम नवाचार पुरस्कार से सम्मानित, जांच में उत्कृष्टता के लिए 11 पुलिसकर्मियों को गृहमंत्री पदक
दैनिक भास्कर हिंदी: महाराष्ट्र में कांग्रेस के सात नए जिलाध्यक्ष, पीएन पाटील नए प्रदेश उपाध्यक्ष