कांग्रेस का 136वां स्थापना दिवस: राहुल-प्रियंका ने कही ये बात 

कांग्रेस का 136वां स्थापना दिवस: राहुल-प्रियंका ने कही ये बात 

डिजिटल डेस्क (भोपाल)  आज  28 दिसंबर को कांग्रेस का 136वां स्थापना दिवस है। इस मौके पर देशभर में कांग्रेस के कई कार्यक्रम हो रहे हैं। मध्यप्रदेश में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आयोजित कांग्रेस के 136वें स्थापना दिवस समारोह में शामिल हुए और फिर प्रदेश कांग्रेस कार्यालय से तिरंगा यात्रा प्रारंभ हुई। राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी ने एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा है कि "देश हित की आवाज़ उठाने के लिए कांग्रेस शुरू से प्रतिबद्ध रही है। आज कांग्रेस के स्थापना दिवस पर, हम सच्चाई और समानता के अपने इस संकल्प को दोहराते हैं" जय हिंद! ।

वहीं, प्रियंका गांधी वाड्रा ने कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए  लिखा है कि "भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस स्वाधीनता संग्राम से उपजा और भारतीयता से एकरूप होकर बना संगठन है। समानता, समावेश एवं देश को मजबूत बनाना हमारा मूल संकल्प है। 136 वर्षों से कांग्रेस की सोच को मजबूत बनाने वाले नेतृत्व व कार्यकर्ताओं को स्थापना दिवस की बधाई" ।

1885 में कांग्रेस की स्थापना की गई थी।  कांग्रेस की इस यात्रा को 136 साल पूरे हो गए हैं। महात्मा गांधी के मार्गदर्शन में पंडित जवाहर लाल नेहरू, सरदार पटेल, पंडित मदन मोहन मालवीय, लाला राजपत राय, लोकमान्य तिलक, मोलाना आजाद, सुभाष चंद्र बोस, सीराज गोपाल आचार्य, राजेंद्र प्रसाद और खान अब्बदुल गभार खान जैसे कांग्रेस नेताओं ने ना केवल भारतीय स्वाधिनता कानून को सत्याग्रह, असहयोग और दांडी नमक यात्रा जैसे अहिंसक आंदोलन से देश की आजादी का मार्गप्रशस्त किया, बल्कि अंग्रेजों से आजादी के बाद विकास की पंक्ति में अंतिम व्यक्ति को ध्यान में रखते हुए देश का संविधान तैयार करने और देश के एकीकरण में पंडित नेहरू और बाबा साबह अंबेडकर और सरदार पटेल के योगदान को कभी भी भुलाया नहीं जा सकता। 

 

Created On :   28 Dec 2020 6:35 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story