कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, दमोह से कांग्रेस विधायक राहुल सिंह लोधी बीजेपी में हुए शामिल

कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, दमोह से कांग्रेस विधायक राहुल सिंह लोधी बीजेपी में हुए शामिल

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्य प्रदेश में 28 सीटों पर होने जा रहे उपचुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। दमोह से कांग्रेस विधायक राहुल सिंह लोधी बीजेपी में शामिल हो गए हैं। उन्होंने विधायकी से इस्तीफा देने के बाद आज बीजेपी की सदस्यता ले ली है। उन्होंने मध्य प्रदेश के सामयिक विधानसभा अध्यक्ष रामेश्वर शर्मा को इस्तीफा सौंपा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने उन्हें बीजेपी की सदस्यता दिलाई। भाजपा में शामिल होने के बाद लोधी ने कहा, मैं चाहता हूं कि मध्य प्रदेश उपचुनाव में भाजपा सभी सीटों पर जीते।

 

 

बता दें कि जुलाई में राहुल लोधी के चचेरे भाई और प्रद्युम्न सिंह लोधी ने बड़ा मलहरा के विधायक पद से इस्तीफा देकर भाजपा का दामन थामा था। अब वे बड़ा मलहरा से भाजपा के टिकट पर उपचुनाव लड़ रहे हैं। उस समय राहुल लोधी ने कहा था कि मैं कांग्रेस छोड़कर भाजपा में नहीं जाऊंगा। लेकिन आज वे विधायक पद छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए हैं।

Created On :   25 Oct 2020 5:59 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story