कांग्रेस विधायक ने मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री को कहे अपशब्द

Congress MLA use abusive language to chief minister shivraj and PM modi
कांग्रेस विधायक ने मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री को कहे अपशब्द
कांग्रेस विधायक ने मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री को कहे अपशब्द

डिजिटल डेस्क, छिन्दवाड़ा। विधानसभा चुनाव नजदीक आने के साथ ही राजनीतिक माहौल भी गरमाने लगा है। मंगलवार को पांढुर्ना में हुई जनसभा में पांढुर्ना से कांग्रेस विधायक जतन उईके ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के लिए अपशब्द कह दिया। वे यहीं नहीं रुके उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी बयानबाजी करते हुए अपशब्द कहा। इस बयान के बाद कांग्रेस-भाजपा दोनों ही दलों में जमकर बवाल मचा हुआ है।

पांढुर्ना के घूडऩखापा में मंगलवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद कमलनाथ की जनसभा आयोजित की गई थी। जनसभा के दौरान कांग्रेस विधायक जतन उईके ने अपने विवादित बयान में कहा कि देश को दो लोग मूर्ख बना रहे हैं।

एक ने हर खाते में 15-15 लाख रुपये देने का वादा किया था लेकिन आज तक वे खाते में नहीं आए है। दूसरी ओर एक और हैं जो अपने आपको किसान का बेटा कहते हैं लेकिन किसानों को जेल पहुंचा रहे हैं। साथ ही अपशब्द भी निकाले। 

बयान के बाद बवाल

बयान के बाद राजनीतिक महकमे में जमकर बवाल मचा हुआ है। भाजपा जहां इस बयान को लेकर कांग्रेस को घेरने के मूड में है। शिकवा शिकायतों का सिलसिला भी शुरु हो गया है। सोशल मीडिया में भाजपा नेताओं द्वारा विधायक की विडियो क्लिपिंग डाली जा रही है।

कमलनाथ के समक्ष विधायक जैसे जिम्मेदार पद पर बैठने के बाद भी वे ऐसी अशोभनीय भाषा का प्रयोग कर रहे हैं। विधायक ने यदि माफी नहीं मांगी तो हम आंदोलन करेंगे। विधायक शांतिपूर्ण माहौल को बिगाडऩे की कोशिश कर रहे हैं।
नरेंद्र परमा भाजपा जिलाध्यक्ष

मुझे इस बात की जानकारी नहीं है, और कांग्रेस विधायक ने ऐसा कोई बयान नहीं दिया है
गंगाप्रसाद तिवारी, जिला कांग्रेस अध्यक्ष

 

 

Created On :   15 Dec 2017 11:04 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story