बैलगाड़ी मोर्चा निकालकर कांग्रेस ने किया महंगाई का विरोध

Congress opposes on bullock cart, for increase petrol price
बैलगाड़ी मोर्चा निकालकर कांग्रेस ने किया महंगाई का विरोध
बैलगाड़ी मोर्चा निकालकर कांग्रेस ने किया महंगाई का विरोध

डिजिटल डेस्क, नागपुर। पेट्रोल- डीजल के बढ़ते दाम, किसानों की कर्जमाफी, उत्पादन को उचित दाम की मांग करते हुए शुक्रवार को महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी कामठी की ओर से बैलबाड़ी मोर्चा निकाला गया। शहर भ्रमण करते हुए मोर्चा तहसील कार्यालय पहुंचा, जहां तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा गया। महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी, कामठी की ओर से सुबह 10 बजे बैलगाड़ी मोर्चा निकाला गया। मोर्चे का नेतृत्व विधायक सुनील केदार, पूर्व मंत्री राजेंद्र मुलक और कमेटी के महासचिव सुरेश भोयर ने किया।

तहसीलदार को सौंपे ज्ञापन में बताया गया है कि पेट्रोलियम पदार्थ के बढ़े हुए दाम वापस तथा GST के दायरे में लाना, कृषि उत्पादनों को उचित दाम, खर्च में 50 प्रतिशत मुनाफा जोड़कर समर्थन मूल्य घोषित करना, बेरोजगारों को रोजगार उपलब्ध कराना, संजय गांधी निराधार योजना की राशि 600 से बढ़ाकर 1000, कपास उत्पादन खर्च के आधार 7000 का भाव देना, कृषि पंपों को लोडशेडिंग मुक्त कर किसानों का बिजली बिल कम करना, नए कृषिपंप की मांग अनुसार तुरंत बिजली कनेक्शन देना, कामठी में एमआईडीसी (उद्योग) शुरू कर बेरोजगारों को रोजगार उपलब्ध कराना, फुटपाथ दुकानदारों को पर्यायी जगह उपलब्ध कराना, दूध के भाव कम करना जैसी मांग की गई। मांगों पर सरकार द्वारा गंभीरता से विचार कर तत्काल मंजूर करने की अपील भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने की। मोर्चे में तहसील के असंख्य किसान तथा समर्थक माैजूद थे।

कांग्रेस का बूथ पर जोर ब्लॉक अध्यक्षों से मांगी सूची
भाजपा द्वारा बूथ पर पन्ना प्रमुख की नियुक्ति के बाद अब कांग्रेस भी बूथ पर जोर दे रही है। प्रत्येक बूथ पर 10 लोगों की कमेटी बनाने का निर्णय लिया है। जिसमें बूथ अध्यक्ष सहित 10 प्रतिनिधि होंगे। इस अनुसार ब्लॉक अध्यक्षों को अपने विधानसभा क्षेत्र अनुसार प्रत्येक ब्लॉक अंतर्गत बूथ की सूची तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। इसे लेकर सोमवार 11 जून को देवडिया कांग्रेस भवन में बैठक का भी आयोजन किया गया है। शाम 4.30 बजे आयोजित बैठक में सभी ब्लॉक अध्यक्ष, नगरसेवक, पराजित उम्मीदवार और व्यवस्थापन कार्यसमिति सदस्य को उपस्थित रहने का फरमान जारी किया गया है।

बैठक में ब्लॉक अध्यक्षों को अपने विधानसभा क्षेत्र अनुसार प्रत्येक ब्लॉक की बूथ क्रमांकों की सूची लेकर आने को कहा गया है। जिसमें उनसे कहा गया कि प्रत्येक बूथ पर अध्यक्ष सहित 10 बूथ प्रतिनिधियों की नियुक्ति की जाए। ब्लॉक अध्यक्षों से 2 प्रभाग के मतदान केंद्रों की सूची सुनिश्चित करने को भी गया है। इसके अलावा BLA (बूथ अध्यक्ष) की सूची तैयार करते समय ब्लॉक अध्यक्ष, मनपा प्रभाग उम्मीदवार, कार्यसमिति सदस्य व वरिष्ठ नेताओं से समन्वय साधने का भी निर्देश दिया गया है। आगामी लोकसभा चुनाव की दृष्टि से इस बैठक को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। जिसमें कार्यों की समीक्षा कर कुछ नए दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे।

Created On :   10 Jun 2018 9:24 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story