- Home
- /
- हाथों में मटके लेकर कांग्रेस का...
हाथों में मटके लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, महापौर के घेराव की चेतावनी

डिजिटल डेस्क, भोपाल। कांग्रेस पार्षदों ने शनिवार को नगर निगम मुख्यालय के सामने पानी की किल्लत को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। हाथों में मटके लेकर कांग्रेस पार्षदों का दल नगर निगम मुख्यालय पहुंचा था। इस दौरान कांग्रेसियों ने मटके फोड़कर अपना विरोध जताया और महापौर के घेराव की चेतावनी भी दी।
हाथों में मटके लिए कांग्रेस के ये पार्षद पानी की किल्लत से जूझ रही राजधानी में व्यवस्था को दुरुस्त करने की मांग कर रहे थ। मटको पर महापौर और नगर निगम आयुक्त के पोस्टर लगाकर आए कांग्रेसी पार्षदों ने नगर निगम मुख्यालय पर जमकर नारेबाजी भी की। कांग्रेसियों का आरोप है कि करीब पांच दिनों से नर्मदा की पाइप लाईन फूटी हुई है, इस कारण शहरवासी पानी की एक एक बूंद के लिए तरस रहे है। पार्षदो ने नगर निगम अधिकारियों पर आरोप लगाते हुये कहा की नगर निगम नवरात्र के पावन अवसर पर भोपाल में पानी की पाईप लाईन को सुधारने में लगी हुई है, जिससे लोग पानी के लिये काफी परेशान हो रहे हैं। इतना ही नही कांग्रेसी पार्षदों ने महापौर , निगम अध्यक्ष औऱ निगम आयुक्त के चेम्बर के आगे खाली मटके रख दिये साथ ही नगर निगम के एक कर्मचारी को खाली मटका भेंट करते हुये कहा के ये मटका निगम आयुक्त को दे देना। कांग्रेसियों ने चेतावनी दी कि अगर पांच दिनों के अंदर पानी की व्यवस्था को ठीक नहीं किया गया तो फिर भोपाल के महापौर आलोक शर्मा का घेरव किया जाएगा।
वहीं भोपाल के महापौर आलोक शर्मा ने पानी की किल्लत से निपटने के लिए जागरुकता अभियान चलाने की बात कही। महापौर ने कहा, जनता को समझना होगा कि पानी की बर्बादी को रोका जाए। उन्होंने ये भी कहा कि अधिकारियों को जल्द से जल्द व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए निर्देशित किया गया है।
अभी गर्मियां पूरी तरह से आई भी नहीं है कि शहर में पानी की समस्या होने लगी है। लोगों को पीने का पानी मुहैया कराने में नगर निगम नाकाम साबित हो रही है। ऐसे में ये देखना होगा कि आने वाले समय में इस समस्या का समाधान नगर निगम किस तरह से करता है।
Created On :   25 March 2018 12:39 AM IST