- Home
- /
- महाराष्ट्र : कांग्रेस...
महाराष्ट्र : कांग्रेस प्रदर्शनकारियों को गेट पर रोका, CBI कार्यालय के सामने हंगामा

डिजिटल डेस्क, नागपुर। CBI मामले में सरकार की दखलंदाजी का विरोध करते हुए शहर कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। सेमिनरी हिल्स में सीजीओ काम्पलेक्स स्थिति CBI नागपुर ब्यूरो कार्यालय के सामने शुक्रवार को नारेबाजी की गई। कांग्रेस के शहर अध्यक्ष विकास ठाकरे व युवक कांग्रेस के पदाधिकारियों ने नारेबाजी की। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने काली पट्टी बांधकर सरकार का विरोध भी किया। शहर अध्यक्ष ठाकरे ने कहा कि CBI पर सरकार व प्रधानमंत्री कार्यालय के दबाव की सचाई सामने आ गई है। रात में CBI प्रमुख को हटाया गया। राफेल घोटाला मामले की जांच पर पर्दा रखने का प्रयास किया जा रहा है। CBI की स्वायत्ता समाप्त हो गई है।
युवक कांग्रेस के प्रदेश सचिव अजितसिंह ने कहा कि सरकार संवैधानिक मूल्यों की परवाह नहीं कर रही है। बदले की भावना के साथ लोगों को परेशान करने का काम किया जा रहा है। विपक्ष के लोगों की जासूसी करायी जा रही है। CBI को पिंजरे में कैद पक्षी की भांति पंगु बना दिया गया है। युवक कांग्रेस के शहर उपाध्यक्ष धीरज पांडेय ने कहा कि CBI कार्यालय के सामने प्रदर्शन के दौरान सुरक्षा कर्मियों ने मनमानी की। CBI कार्यालय का गेट बंद कर दिया गया था। विरोध की आवाज दबाने का प्रयास हर स्तर पर हो रहा है।
इस मौके पर तनवीर विद्रोही, नीलेश खोरगडे, तौसिफ खान, सीरिया, धीरज पांडे, प्रशांत घोटे, केतन रेवतकर, अनुराग भोयर, प्रणित जांभुले, युगल बिदावत, आकाश गुर्जर, विशाल वाघमारे, सतीश पाली, राहिल अहमद, वीरेंद्र यादव, दुर्गेश पांडे, राम यादव, अमोल केने, राजेश खंगारे, प्रदीप कुमार प्रसाद, सचिन वासनिक, अजमल अहमद, गौतम अंबादे, अब्दुल वदुद, निरिवल फलके, दिलीप ढोबले, श्रीकांत हजारे, सचिन भोयर, निशांत शेख, अभिषेक बोकडे, विवेक प्रधान, वैभव केने उपस्थित थे।
Created On :   26 Oct 2018 8:59 PM IST