मोदी की रैली को कांग्रेस ने बताया बंटी और बबली का शो

Congress said bunty-bubbly pair to the rally of narendra modi
मोदी की रैली को कांग्रेस ने बताया बंटी और बबली का शो
मोदी की रैली को कांग्रेस ने बताया बंटी और बबली का शो
हाईलाइट
  • पीएम मोदी पर कसा तंज
  • बड़े वर्ग को रिझाने की कोशिश कर रहे मोदी
  • भ्रष्टाचार के बारे में नहीं कहा कुछ

डिजिटल डेस्क, मुंबई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मुंबई में हुई चुनावी रैली पर पलटवार करके हुए प्रदेश कांग्रेस ने इसे बंटी और बबली का शो बताया है। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सचिन सावंत ने कहा कि मोदी ने पुलिस को लेकर सहानभूति दिखाई लेकिन भोपाल सीट से भाजपा उम्मीदवार प्रज्ञा सिंह ठाकुर द्वारा शहीद हेमंत करकरे को देशद्रोही कहने को लेकर माफी मांगने का साहस नहीं दिखा पाए। सावंत ने कहा कि मुंबई की जनता अपने सपुत्र करकरे अपमान कभी नहीं भूलेगी। सावंत ने कहा कि भ्रष्टाचार के बारे में मोदी को बोलने का अधिकार नहीं है।

मोदी ने राफेल में खुद ही चोरी की है। सावंत ने कहा कि मोदी ने अपने भाषण में गरीबी का उल्लेख नहीं किया। अल्पसंख्यकों के बारे में नहीं कहा। केवल बड़े लोग और मध्यम वर्ग को रिझाने की कोशिश की। पर वे यह भूल गए कि मध्यम वर्ग की रचना कांग्रेस की नीति के कारण हुई है। सावंत ने कहा कि खुद को शिवाजी महाराज का अनुयायी बताने वाले मोदी ने शिवाजी महाराज के स्मारक के भ्रष्टाचार के बारे में कुछ नहीं कहा।

 

 

 

 

Created On :   26 April 2019 7:17 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story