कांग्रेस ने कहा राष्ट्रपति शासन की परिस्थिति नहीं

District Mineral Fund is not being used in Gadchiroli!
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!
 कांग्रेस नेताओं ने की बैठक  कांग्रेस ने कहा राष्ट्रपति शासन की परिस्थिति नहीं

डिजिटल डेस्क, मुंबई। राज्य के कई इलाकों में बागी शिवसेना विधायकों के घरों व कार्यालयों पर हमले की घटनाओं को देखते हुए राज्य में राष्ट्रपति शासन को लेकर चर्चा शुरू हो गई। हालांकि कांग्रेस विधायक दल के नेता व राजस्व मंत्री बाला साहेब थोरात ने कहा कि राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाने की परिस्थिति नहीं है।  शनिवार को राजस्व मंत्री थोरात के आवास पर वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं की बैठक हुई। बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में थोरात ने कहा की राज्य में महा विकास आघाड़ी सरकार कायम है। फिलहाल संवैधानिक पेंच को लेकर कानूनी लड़ाई शुरू है। महा आघाड़ी सरकार स्थापना के वक्त जो लीगल टीम कार्यरत थी, वही टीम स्थिति पर बारीक नजर रखे हुए है। उन्होंने कहा की राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाने कि कोई परिस्थिति नहीं दिखाई दे रही है। महाराष्ट्र में यह प्रयोग सफल नहीं होगा। उन्होंने कहा की राज्य से बाहर गए मंत्रियों और विधायकों का क्या करना है, वह मुख्यमंत्री देख रहे हैं। इस मौके पर पीडब्लू मंत्री अशोक चव्हाण ने कहा कि कोई किसी के नाम पर गुट तैयार कर ले पर उसका तब तक कोई मतलब नहीं है जब तक कि उसे मान्यता न मिल जाए।  
 

Created On :   25 Jun 2022 7:51 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story