चव्हाण ने कहा- EVM खराबी वाले केंद्रों पर हो पुनर्मतदान, लगाया गड़बड़ी का आरोप

Congress state president demand Re-eleation on EVM fault centres
चव्हाण ने कहा- EVM खराबी वाले केंद्रों पर हो पुनर्मतदान, लगाया गड़बड़ी का आरोप
चव्हाण ने कहा- EVM खराबी वाले केंद्रों पर हो पुनर्मतदान, लगाया गड़बड़ी का आरोप

डिजिटल डेस्क, मुंबई। पालघर और भंडारा-गोंदिया लोकसभा सीट के लिए हुए उपचुनाव में मतदान के दौरान इलेट्रानिक वोटिंग मशीन (EVM) में खराबी पर विपक्ष ने सवाल उठाए हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अशोक चव्हाण ने मांग की है कि 25 फीसदी EVM और VVPAT मशीनों में खराबी आई है। जिन-जिन मतदान केंद्रों पर EVM में खराबी आई, वहां फिर से मतदान कराया जाए। चव्हाण ने कहा कि पालघर और भंडारा-गोंदिया लोकसभा उपचुनाव के दौरान सोमवार को मतदान के वक्त बड़े पैमाने पर EVM खराब हो गए। भंडारा-गोंदिया संसदीय क्षेत्र में करीब 25 फीसदी EVM व VVPAT मशीने खराब हो गई। इसकी वजह से मतदाता घंटो लाईन में खड़े रहने के बावजूद अपने मताधिकार का प्रयोग नहीं कर सके। जिन मतदान केंद्रों के EVM में खराबी आई है, वहां फिर स मतदान कराया जाना चाहिए।

चुनाव आयोग की जिम्मेदारी
कांग्रेस नेता ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया पूरी करनी की जिम्मेदारी चुनाव आयोग की है, लेकिन दुर्भाग्य से ऐसा होता दिखाई नहीं दे रहा है। BJP कार्यकर्ता खुलेआम मतदाताओं को पैसे बांट रहे हैं। कुछ कार्यकर्ता पैसे बांटते रंगेहाथ पकड़े भी गए हैं। BJP और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बार-बार चुनाव आचार संहिता का उलंघन किया है। इस संबंध में कांग्रेस पार्टी ने चुनाव आयोग के पास शिकायत की लेकिन चुनाव आयोग ने कोई कार्रवाई नहीं की। उन्होंने कहा कि मतदान से पहले मतदाता पर्ची देने की जिम्मेदारी चुनाव आयोग की होती है लेकिन कई जगहों पर मतदाता पर्जी नहीं बांटी गई।

गर्मी में खराब हुए EVM तो बैलेट पेपर से क्यों नहीं कराया मतदान
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि करीब 25 फीसदी EVM में खराबी संदेह पैदा करता है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग का कहना है कि अत्यधिक गर्मी से EVM खराब हुए हैं, लेकिन यह सफाई स्वीकार करने लायक नहीं दिखाई देती। दो सप्ताह पहले कर्नाटक में इसी गर्मी में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान हुए थे। इसके पहले भी गर्मी के मौसम में मतदान हो चुके हैं। पर उस वक्त इतने बड़े पैमाने पर EVM में खराबी नहीं आई थी। चव्हाण ने कहा कि हमें जानकारी मिली है कि ये EVM गुजरात से मंगाए गए थे। इस लिए अधिक संदेह पैदा हो रहा है। उन्होंने कहा की जब गर्मी से EVM खराब होते हैं तो बैलेट पेपर से मतदान क्यों नहीं कराया गया।   

Created On :   28 May 2018 1:37 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story