मोदी को वादा याद दिलाने कांग्रेस निकलेगी पद यात्रा, जुटेंगे नेता

Congress will make a visit to remind Modi of his promise
मोदी को वादा याद दिलाने कांग्रेस निकलेगी पद यात्रा, जुटेंगे नेता
मोदी को वादा याद दिलाने कांग्रेस निकलेगी पद यात्रा, जुटेंगे नेता

डिजिटल डेस्क, नागपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2014 के लोकसभा चुनाव के पहले यवतमाल जिले में किसानों से वादा किया था। चाय पे चर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया था। प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी किसानों को दिए वादे को भूल बैठे। उन्हें वादा याद दिलाने के लिए पांढरकवड़ा से दाभड़ी तक पदयात्रा निकलेगी। पदयात्रा में स्थानीय कांग्रेस नेताओं के अलावा अन्य राज्यों के नेता भी शामिल होंगे। पूर्व मंत्री शिवाजीराव मोघे ने मंगलवार को पत्रकार यात्रा में जानकारी दी। दाभड़ी में मोदी  ने किसानों के साथ चाय पे चर्चा कार्यक्रम में संवाद साधा था।

मोघे ने बताया कि 5 अप्रैल को पदयात्रा आरंभ होगी। मोदी राज किसाना नाराज का नारा लगाया जायेगा। पांढरकवड़ा के हनुमान मंदिर से सुबह 11 बजे यात्रा निकलेगी। शाम 7 बजे पारवा में सभा होगी। गुजरात के कांग्रेस िवधायक नौशाद सोलंकी, पूर्व सांसद नरेश पुगलिया, तेलंगाना के पूर्व मंत्री रामचंद्र रेड्डी, जी.सुजाता उपस्थित रहेंगे। 6 अप्रैल को घाटंजी में पूर्व सांसद नाना पटोले सभा को संबोधित करेंगे। 7 अप्रैल को तलनी में विजय वडेट्टीवार की सभा होगी। 8 अप्रैल को अंजी बोरगांव मार्ग से दाभडी में पदयात्रा का समापन होगा। दोपहर 12.30 बजे अखिल भारतीय कांग्रेस सचिव राजीव सातव, स्वाभिमानी शेतकरी संगठन के अध्यक्ष सांसद राजू शेट्टी, युवक कांग्रेस की महासचिव प्रतिभा रघुवंशी सभा को संबोधित करेंगे। पत्रकार वार्ता में नगरसेवक प्रफुल गुडधे, नितीन कुंभलकर,गिरीश पांडव उपस्थित थे। 


राष्ट्रीय स्तर पर हुई थी मोदी की चर्चा
पिछले लोकसभा चुनाव के पहले नरेंद्र मोदी ने यवतमाल के दाभड़ी गांव में किसानों से चाय पे चर्चा कार्यक्रम में कई वादे किये थे। कपास उत्पादक किसान आर्थिक संकट में फंसकर आत्महत्या करने लगते हैं। मोदी ने कहा था कि भाजपा की सरकार आने पर कृषि उपज का समर्थन मूल्य लागत मूल्य से 50 प्रतिशत अधिक होगा।  मोदी ने देश भर में 800 गांवों में इस तरह की चर्चा की थी। किसानों से संवाद साधा था। 19 आश्वासन दिये थे। लेकिन कृषि उपज को लागत मूल्य का आश्वासन सबसे महत्वूर्ण था। अब उसी आश्वासन को याद दिलाते हुए कांग्रेस मोदी व भाजपा को घेरने का प्रयास कर रही है।

Created On :   3 April 2018 10:30 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story