चुनावी तैयारी में जुटी कांग्रेस,जमीनी स्तर पर तैयार होगा घोषणापत्र

Congress will prepare Manifesto on ground label
चुनावी तैयारी में जुटी कांग्रेस,जमीनी स्तर पर तैयार होगा घोषणापत्र
चुनावी तैयारी में जुटी कांग्रेस,जमीनी स्तर पर तैयार होगा घोषणापत्र

डिजिटल डेस्क,नागपुर।   पिछले चुनाव से सबक लेते हुए कांग्रेस इस बार कोई कमी नहीं रखना चाहती है। लिहाजा कांग्रेस विविध क्षेत्रों के विशेषज्ञों के सुझाव व विकास के दावों की जमीनी हकीकत के आधार पर घोषणापत्र तैयार करेगी। इसी अाधार पर चुनाव की रणनीति भी होगी। कांग्रेस के रिसर्च विभाग के अध्यक्ष व राज्यसभा सदस्य एम.वी राजीव गौड़ा ने जानकारी दी।  सिविल लाइन स्थित नागपुर पत्रकार क्लब में विशेषज्ञों से चर्चा के बाद श्री गौड़ा ने पत्रकारों को जानकारी दी। केंद्र सरकार की कार्यशैली व नीति को अनुचित ठहराते हुए उन्होंने कहा कि सरकार हर मामले में विफल है। अगले चुनाव में कांग्रेस पूरी ताकत के साथ केेंद्र की सत्ता में लौटेगी। 

...और यह कहा
गौड़ा ने कहा कि विकास के दावे के साथ सत्ता में आई मोदी सरकार ने 4 वर्ष व्यर्थ में गंवाए हैं। आर्थिक विकास नहीं हुआ है। राेजगार, निवेश नहीं बढ़ा है। नोटबंदी व जीएसटी ने टेक्सटाइल व चमड़ा उद्योग को अाहत किया है। इन सेक्टर्स में हजारों लोग बेरोजगार हो गए हैं। सरकार की जुमलेबाजी से लोगों को मोहभंग हुआ है। कांग्रेस ने स्थिर व प्रगतिशील शासन दिया था। 2014 में एंटी इनकंबेंसी का लाभ मोदी व भाजपा को मिला। कांग्रेस गलतियां नहीं दोहराएगी। वर्ष 2019 के चुनाव में राहुल गांधी प्रधानमंत्री बनेंगे। 4 वर्ष में किसानों की स्थिति खराब हुई है। विदेश नीति विफल रही है। आरबीबाई, कैग, सीबीआई, ईडी जैसी सचेतक व कार्यकारी एजेंसियों को कमजोर कर दिया गया है। न्याय व्यवस्था की स्थिति देश देख रहा है। संवाद माध्यम पर भी दबाव दिखता है। राफेल सौदे में प्रधानमंत्री मोदी ने दोस्तों को लाभ पहुंचाने का काम किया। मोदी ने जिस गुजरात मॉडल का ढिंढोरा पीटा था, उसकी हकीकत कुछ और निकली। वहां चुनाव के पहले कांग्रेस ने जमीनी हकीकत का रिसर्च किया था। उसी के आधार पर घाेषणापत्र तैयार किया गया। गुजरात में नौकरशाही की सहायता से झूठी तस्वीर पेश की जाती रही।

विशेषज्ञों सेे की चर्चा
गौड़ा ने विकास मामले में जानकारी के लिए विविध क्षेत्रों के विशेषज्ञों से संवाद साधा। कृषि संगठनों, उद्योग, रियल एस्टेट व कंस्ट्रक्शन, मैन्युफैक्चरिंग संगठन, आर्थिक विकास, स्वास्थ्य, युवा, आईटी सेक्टर, पर्यावरण के मामलों के जानकार चर्चा में शामिल थे। विजय जावंधिया, शरद निंबालकर, दीपेन अग्रवाल, तेजिंदरसिंह रेणु, जेपी शर्मा समेत अन्य प्रतिनिधि प्रमुखता से उपस्थित थे। कांग्रेस रिसर्च विंग के राष्ट्रीय समन्वयक डॉ.अमोल देशमुख, डॉ.सुचिता देशमुख प्रमुखता से उपस्थित थे।

Created On :   27 Feb 2018 12:35 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story