- Home
- /
- चार दिसंबर से विदर्भ में शुरु होगी...
चार दिसंबर से विदर्भ में शुरु होगी कांग्रेस की जनसंघर्ष यात्रा

By - Bhaskar Hindi |25 Nov 2018 12:17 PM IST
चार दिसंबर से विदर्भ में शुरु होगी कांग्रेस की जनसंघर्ष यात्रा
डिजिटल डेस्क, मुंबई। किसानों की कर्जमाफी, बढ़ती मंहगाई और भ्रष्टाचार सहित विभिन्न मुद्दों को लेकर कांग्रेस 4 दिसंबर से विदर्भ में जनसंघर्ष यात्रा के चौथे चरण की शुरुआत करेंगी। महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अशोक चव्हाण ने यह जानकारी दी है। केंद्र की मोदी व महाराष्ट्र में देवेंद्र फडणवीस सरकार की नीतियों के खिलाफ जनता तक पहुंच के लिए कांग्रेस ने कुछ महीनों पहले महाराष्ट्र में चरणबध्द तरीके से जनसंघर्ष यात्रा की शुरुआत की थी।
पश्चिम महाराष्ट्र व मराठावाडा में यह यात्रा पूरी हो चुकी है। लिहाजा अब कांग्रेस भारतीय जनता पार्टी के गढ़ माने जाने वाले विदर्भ से जनसंर्घष यात्रा की शुरुआत करेगी। 4 से 9 दिसंबर के बीच यह संघर्ष यात्रा अमरावती, बुलढाणा,अकोला व यवतमाल सहित विभिन्न इलाकों में निकाली जाएगी।
Created On :   25 Nov 2018 4:04 PM IST
Next Story