- Home
- /
- कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव कृष्ण...
कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव कृष्ण कुमार का निधन, अटकी यात्रा

By - Bhaskar Hindi |8 Nov 2022 7:23 AM IST
भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव कृष्ण कुमार का निधन, अटकी यात्रा
डिजिटल डेस्क, नांदेड़। भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव कृष्ण कुमार पांडे का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। भारत जोड़ो यात्रा की फ्लैग परेड करते समय उन्हें सांस लेने में तकलीफ होने लगी और वे गश खाकर गिर पड़े। उन्हें एंबुलेंस से फौरन अस्पताल ले जाने पर डाक्टरों ने उनकी मौत होने की पुष्टि की। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश, दिग्विजय सिंह, सेवा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालजी देसाई, एचके पाटील, नाना पटोले, अशोक चव्हाण, बालासाहेब थोराट, संदेश सिंघलकर, महेंद्र सिंह वोहरा आदि ने श्रद्धांजलि दी। कृष्णकुमार पांडेे का हास्पिटल में पोस्टमार्टम किया जा रहा है। पश्चात पार्थिव को कांग्रेस कैंप ले जाया जाएगा जहां राहुल गांधी उन्हें श्रद्धांजलि देंगे फिर उनका पार्थिव नागपुर लाया जाएगा।
Created On : 8 Nov 2022 12:44 PM IST
Next Story