3 नपं पर कांग्रेस का परचम, कुरखेड़ा में शिवसेना-कांग्रेस व अहेरी में आविसं-राकांपा का कब्जा 

Congresss victory on 3rd, Shiv Sena-Congress in Kurkheda and AVI-NCP in Aheri
3 नपं पर कांग्रेस का परचम, कुरखेड़ा में शिवसेना-कांग्रेस व अहेरी में आविसं-राकांपा का कब्जा 
नगर पंचायत चुनाव 3 नपं पर कांग्रेस का परचम, कुरखेड़ा में शिवसेना-कांग्रेस व अहेरी में आविसं-राकांपा का कब्जा 

डिजिटल डेस्क,गड़चिरोली।  जिले की कुरखेड़ा, धानोरा, चामोर्शी, एटापल्ली व धानोरा नगर पंचायत में नगराध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद के चुनाव हुए। इस चुनाव में धानोरा, चामोर्शी व एटापल्ली नगर पंचायत में कांग्रेस ने अपना स्पष्ट बहुमत साबित करते हुए नगराध्यक्ष पद पर परचम लहराया। कुरखेड़ा में शिवसेना के साथ मिलकर कांग्रेस ने जीत दर्ज की। वहीं अहेरी नगर पंचायत में सत्ताधारी भाजपा का सुपड़ा साफ करते हुए आविसं-राकांपा ने जीत हासिल की। अहेरी नपं में आविसं के पास नगराध्यक्ष तो राकांपा के खेमे में उपाध्यक्ष पद दिया गया। 

कुरखेड़ा में भाजपा की बागी प्रत्याशी ने बिगाड़ाखेल, शिवसेना-कांग्रेस की हुई जीत 
कुरखेड़ा|  सोमवार को हुए नगर पंचायत के नगराध्यक्ष पद के चुनाव के पूर्व भाजपा की महिला प्रत्याशी ने बागी तेवर अपनाते हुए भाजपा का सत्ता समीकरण का खेल पूरी तरह बिगाड़ दिया। सभा के दौरान भाजपा की बागी प्रत्याशी जयश्री रासेकर ने शिवसेना-कांग्रेस के पार्षदों को मतदान करने से इस नपं पर सर्वाधिक 9 सीटें जीतने के बाद भी भाजपा सत्ता से दूर रही।

 नगराध्यक्ष पद के चुनाव में शिवसेना की अनिता बोरकर ने भाजपा की अल्का गिरड़कर का 9-8 से पराभव करते हुए जीत हासिल की। वहीं भाजपा की बागी प्रत्याशी जयश्री रासेकर िवरोधी खेमे में शामिल होने के कारण उन्हें नपं का उपाध्यक्ष पद दिया गया। बता दें कि, इस चुनाव के पूर्व भाजपा के जिलाध्यक्ष किसन नागदेवे ने भाजपा के सभी नवनिर्वाचित पार्षदों के िलए िव्हप जारी किया था। नगराध्यक्ष चुनाव के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष नागदेवे स्वयं मौजूद थे। उन्हीं की मौजूदगी में जयश्री रासेकर ने बगावती तेवर दिखाते हुए भाजपा का खेल बिगाड़ दिया। इस चुनाव में उल्लेखनीय बात यह रही कि, लगातार दूसरे चरण में भी शिवसेना के खाते में नगराध्यक्ष पद आया। इस नपं में भाजपा के 9 सदस्यों के अलावा कांग्रेस के 3 और शिवेसना के 5 पार्षद है। जादूई आंकड़ा होने के बाद भी बगावती तेवर ने भाजपा को सत्ता के समीकरण से बाहर कर दिया। 

धानोरा, चामोर्शी व एटापल्ली में कांग्रेस के नगराध्यक्ष 
धानोरा नगर पंचायत में 13 सीटों पर जीत दर्ज कर पहले ही कांग्रेस पार्टी ने नगराध्यक्ष पद का चुनाव निर्विरोध रूप से जीत लिया था। सोमवार को केवल औपचारिक घोषणा की गयी। नगराध्यक्ष पद पर कांग्रेस की पौर्णिमा सयाम तो उपाध्यक्ष पद पर ललीत बरछा निर्विरोध रूप से चुने गये। उधर चामोर्शी नपं में कांग्रेस के सर्वाधिक 8, राकांपा 5, भाजपा 3 और रासप 1 दलीय स्थिति है।  नगराध्यक्ष पद के चुनाव में कांग्रेस की जयश्री वायलालवार निर्विरोध रूप से चुनी गयी।  वहीं उपाध्यक्ष पद पर कांग्रेस के पार्षद व पत्रकार चंद्रकांत बुरांडे निर्वाचित हुए। वहीं एटापल्ली नपं में कांग्रेस और आविसं ने गठबंधन कर अपना परचम लहराया। कांग्रेस की दीपयंती पेंदाम नगराध्यक्ष तो आविसं की मीना नागुलवार उपाध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुई। 

अहेरी में आविसं-राकांपा का गठबंधन
अहेरी नपं में आविसं, शिवसेना व राकांपा ने गठबंधन कर जादुई आंकड़ा तय किया। नगराध्यक्ष पद के चुनाव में आदिवासी विद्यार्थी संघ की रोजा करपेत नगराध्यक्ष चुनी गयी। वहीं राकांपा के शैलेश पटवर्धन उपाध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए। यहां बता दें कि, अहेरी राजनगरी भाजपा के गढ़ के रूप में परिचित है। मात्र इस चुनाव में भाजपा का सुपड़ा साफ करते हुए आविसं ने दमदार एंट्री ली है। आगामी चुनावों के लिए यह चुनाव भाजपा के लिए काफी मार्गदर्शक साबित हो सकता है। 

ब्रह्मपुरी नप में सभापतियोंे का हुआ निर्विरोध चयन
डिजिटल डेस्क, ब्रह्मपुरी(चंद्रपुर).   ब्रह्मपुरी नगर परिषद के विषय समिति के सभापति पदों के लिए सोमवार 14 फरवरी को चुनाव लिया गया। इसमें लोकनिर्माण कार्य समिति सभापति के पद पर विलास विखार, नियोजन व विकास सभापति के पद पर महेश भर्रे, सार्वजनिक स्वास्थ्य समिति सभापति के पद पर प्रीतिश बुरले, महिला व बालकल्याण समिति सभापति के पद पर लता ठाकुर तो उपसभापति के पद पर पुष्पा गराडे का निर्विरोध चयन किया गया। स्थानीय नगर परिषद सभागृह में हुए विषय समिति सभापति चुनाव के दौरान पीठासीन अधिकारी के रूप में नागभीड़ के तहसीलदार मनोज चवाण उपस्थित थे।

ब्रह्मपुरी नगर परिषद के निर्वाचित 21 सदस्यांे में से 13 सदस्य व 1 नामनिर्देशित सदस्य इस समय उपस्थित थे। सुबह 10 से  12 बजे के दौरान विषय समिति पर सभापति पद के लिए उम्मीदवार की ओर से आवेदन मंगाए गए। 12 बजे चुनाव प्रक्रिया की शुरुआत हुई। निर्धारित समय पर नामांकन वापस न लेने से साथ ही सभापति पद के लिए विषय समिति वार प्रत्येकी केवल एक नामांकन और महिला एवं बाल कल्याण समिति के उपसभापति पद के लिए केवल एक नामांकन प्राप्त होने से चुनाव निर्विरोध  हुआ।


धर्म का पालन न कर कांग्रेस ने की दगाबाजी
चामोर्शी (गड़चिरोली). हाल ही में हुए नगर पंचायत के चुनाव में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरकर सामने आयी। सत्ता प्राप्ति के लिए राकांपा के साथ गठबंधन करने का आश्वासन देने के बाद भी कांग्रेस पार्टी ने महाविकास आघाड़ी सरकार के धर्म का पालन नहीं किया और दगाबाजी की। यह दगाबाजी कांग्रेस के लिए भारी पड़ सकती है। इस आशय का आरोप सोमवार को एक पत्र परिषद में राष्ट्रवादी कांग्रेस के जिलाध्यक्ष रवींद्र वासेकर ने लगाया। 

वासेकर ने पत्रकारों को बताया कि, चामोर्शी नपं में कांग्रेस के पास 8, राकांपा 5, भाजपा 3 और रासप 1 ऐसे कुल 17 पार्षद है। राज्य में कांग्रेस, राकांपा व शिवसेना की महाविकास आघाड़ी की सरकार है। इसी आघाड़ी के कारण कांग्रेस ने राकांपा के साथ मिलकर सत्ता स्थापना का नियोजन किया था। मात्र कांग्रेस पार्टी के स्थानीय नेताओं ने आघाड़ी के सूत्र का पालन न कर राकांपा को सत्ता से दूर रखने का प्रयास किया है। कांग्रेस मंत्री विजय वडेट्‌टीवार, राकांपा विधायक धर्मरावबाबा आत्राम और शिवसेना नेता किरण पांडव ने एक संयुक्त बैठक लेकर भाजपा को सत्ता से दूर रखने के लिए कांग्रेस को नगराध्यक्ष व राकांपा को उपाध्यक्ष का पद देने का निर्णय लिया था। नगराध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद के चुनाव के दौरान राकांपा ने आघाड़ी धर्म का पालन करते हुए नगराध्यक्ष पद के नामांकन के दौरान कोई नामांकन दाखिल नहीं किया। लेकिन उपाध्यक्ष पद के चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपने ही प्रत्याशी का आवेदन पेश किया। इस कारण दोनों पद कांग्रेस के खेमे में गए।  

Created On :   15 Feb 2022 6:31 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story