महिला पुलिस कांस्टेबल के साथ दुष्कर्म करने वाला कास्टेंबल निलंबित

Constable suspended for raping female police constable
महिला पुलिस कांस्टेबल के साथ दुष्कर्म करने वाला कास्टेंबल निलंबित
महिला पुलिस कांस्टेबल के साथ दुष्कर्म करने वाला कास्टेंबल निलंबित

डिजिटल डेस्क, मुंबई। महिला पुलिस कांस्टेबल के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी पुलिस कांस्टेबल दयानंद कांबले को सेवा से निलंबित कर दिया गया है। कांबले के खिलाफ घाटकोपर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। कांबले पर दुष्कर्म के अलावा अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने व धोखाधड़ी का भी आरोप है। 

मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी व पीड़ित दोनों एक दूसरे के परिचित थे। दोनों विवाहित हैं। धीरे धीरे दोनों में नजदीकी बढ़ी। इसके बाद आरोपी ने झूठे वादे कर पीड़िता के साथ संबंध बनाए। आरोपी कांबलेफिलहाल फरार है। इसलिए उसके निलंबन से जुड़ा नोटिस उसके घर पर चिपका दिया गया है।घाटकोपर पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक जितेंद्र आगरकर ने कहा कि आरोपी को इस मामले में अग्रिम जमानत मिल गई है। हम फिलहाल पीड़िता की शिकायत के आधार पर मामले की जांच कर रहे हैं। गौरतलब है कि आरोपी के खिलाफ विभागीय जांच भी चल रही है। चूंकि वह लोकल आर्म्स विभाग में तैनात था। इसलिए ताड़देव लोकल आर्म्स के पुलिस उपायुक्त ने कांबले के निलंबन का आदेश जारी किया है। 
 

Created On :   12 Jun 2021 6:37 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story