उपेक्षितों को न्याय दिलवाने अगले माह नागपुर में संविधान परिषद 

Constituent council in Nagpur next month to provide justice to the neglected
उपेक्षितों को न्याय दिलवाने अगले माह नागपुर में संविधान परिषद 
गड़चिरोली उपेक्षितों को न्याय दिलवाने अगले माह नागपुर में संविधान परिषद 

डिजिटल डेस्क, गड़चिरोली।  देश में भारतीय राज्य घटनानुसार अनुसूचित जाति, जनजाति का प्रतिनिधित्व करने वाले 131 सांसद हंै। वहीं ओबीसी के 137 सांसद हैं। मात्र यह जनप्रतिनिधि समाज के नहीं तो केवल अपने पार्टी का लाभ करा रहे हंै। जिससे अनुसूचित जाति, जनजाति वर्ग उपेक्षित व दुर्लक्षित हैं। इस वर्ग को न्याय दिलाने के लिए आगामी 1 जुलाई को दोपहर 12 से शाम 6 बजे तक नागपुर स्थित डा. वसंतराव देशपांडे सभागृह में संविधान परिषद का आयोजन किया गया है। ऐसी जानकारी  पत्र परिषद में बहुजन रिपब्लिकन सोशालिस्ट पार्टी के संस्थापक अध्यक्ष एड. डा. सुरेश माने ने दी है। इस संविधान परिषद में भाजपा, कांग्रेस, राष्ट्रवादी कांग्रेस, शिवसेना, रिपब्लिकन पर्टी आदि राजनीतिक पार्टी, सामाजिक क्षेत्र के विचारवंत, पत्रकारों को आमंत्रित किया जाएगा। ऐसी जानकारी एड. माने ने दी है। पत्र परिषद में बहुजन रिपब्लिकन सोशालिस्ट पार्टी के विदर्भ अध्यक्ष विशेष फुटाणे, जिला प्रभारी राज बन्सोड, जिलाध्यक्ष मिलिंद बांबोले, पुरुषोत्तम रामटेके, सचिन वैद्य, जीतेंद्र बांबोले, सचिन पाटील, प्रतिक डांगे, हेमंत रामटेके, सतीश दुर्गमवार उपस्थित थे। 
 

Created On :   21 Jun 2022 12:32 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story