- Home
- /
- अमानगंज पुलिस द्वारा लगातार की जा...
अमानगंज पुलिस द्वारा लगातार की जा रही वाहनों की चैकिंग

By - Bhaskar Hindi |5 Dec 2022 12:02 PM IST
पन्ना अमानगंज पुलिस द्वारा लगातार की जा रही वाहनों की चैकिंग
डिजिटल डेस्क पन्ना। पुलिस अधीक्षक पन्ना धर्मराज मीना के निर्देशानुसार जिले भर में समस्त थाना और चौकी प्रभारियों द्वारा वाहन चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत अमानगंज थाना प्रभारी अरविन्द कुजूर के द्वारा भी नगर के मुख्य मार्गों तथा बाजार में वाहन चैकिंग लगाई गई। जिसमें दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट लगाने तथा तीन सवारी न बैठाने की समझाईश दी गई। इसी प्रकार चारपहिया वाहनों में चालकों को सीटबैल्ट लगाने के लिए कहा गया। इसके अलावा वाहनों के समस्त दस्तावेज जैसे ड्राईविंग लाईसेंस, रजिस्ट्रेशन, बीमा आदि की भी जांच की गई। इस चैकिंग अभियान में थाना प्रभारी सहित थाना पुलिस बल का सराहनीय योगदान रहा।
Created On :   5 Dec 2022 5:32 PM IST
Next Story