- Dainik Bhaskar Hindi
- State
- Continuous weather changes in nagpur morning still remains cold
दैनिक भास्कर हिंदी: सुबह अभी भी सर्द, दोपहर का पारा उछला

डिजिटल डेस्क, नागपुर। पश्चिमी विक्षोभ के चलते लगातार मौसम परिवर्तन हो रहा है। तीन दिन के बाद दोपहर का पारा जरूर उछला है लेकिन सुबह अभी भी सर्द बनी हुई है। सोमवार को दिन के तापमान में 4 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान में 1.6 डिग्री बढ़त दर्ज की गई। मंगलवार की सुबह तेज हवाओं के साथ ठंड की कंपकंपी रही, तो दोपहर आते-आते धूप तीखी हो गई है। मौसम जानकारों के अनुसार, अभी मौसम का उतार-चढ़ाव जारी रहने के आसार हैं। अगले 2 दिन में तापमान 12 डिग्री तक पहुंचने की उम्मीद है। हालांकि हवा का तेज कायम रहेगा। सोमवार को अधिकतम तापमान 31.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जो सामान्य रहा। न्यूनतम तापमान सामान्य से 8 डिग्री नीचे 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आर्द्रता अधिकतम 55 तथा न्यनूतम 29 प्रतिशत रही।
अनुमान
मौसम विभाग का अनुमान है कि 13 फरवरी से एक और पश्चिमी विक्षोभ का असर पूर्वी कश्मीर पर आने के आसार हैं। इसका असर 13 फरवरी तक रह सकता है। इसके प्रभाव से नमी का दक्षिण-पूर्व की ओर रिसाव होगा। हवा की दिशा भी दक्षिण-पूर्व बनी हुई है। इससे विदर्भ में वर्षा की उम्मीद तो नहीं है, लेकिन तापमान में वृद्धि होने के आसार हैं। अगले 2-3 दिनों में न्यूनतम तापमान के 12 डिग्री तक पहुंचने की उम्मीद है। हवा की गति 5 से 10 किमी तक बने रहने की उम्मीद है।
7 को 17 डिग्री था 11 को 8 डिग्री
गुरुवार को दक्षिण पूर्व बनी हवा शुक्रवार को अचानक उत्तर, उत्तर पश्चिम हो गई। इस समय वादियों में इस सत्र के सबसे बड़े पश्चिमी विक्षोभ का असर था। इसके असर से गुरुवार को 17.1 डिग्री तक पहुंचा न्यूनतम तापमान 2 दिन में 8 डिग्री लुढ़क गया। इस दौरान हवा की गति 15 किमी से अधिक बनी रही। इससे ठंडक भरी हवाएं चुभन पैदा करती रहीं। 10 फरवरी को पारा कुछ और नीचे 6.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। हवा की गति ठंड का अहसास बढ़ाती रही। उल्लेखनीय है कि फरवरी में यह 10 वर्ष का सबसे कम न्यूनतम तापमान रहा। साथ ही अब तक के फरवरी माह के दर्ज किए गए सबसे कम तापमान से 1.3 डिग्री ऊपर रहा। 12 फरवरी 1950 में इस माह का अब तक का सबसे कम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। इससे पूर्व 2008 में फरवरी माह में न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री तक गिरा था।
भोपाल: रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय में पांचवां वूमेन एक्सीलेंस अवॉर्ड
डिजिटल डेस्क, भोपाल। रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय के वूमेन डेवलपमेंट सेल द्वारा 5वां वूमेन एक्सिलेंस अवार्ड का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सुश्री अनुभा श्रीवास्तव (आईएएस), कमिश्नर, हैंडलूम एंड हैंडीक्राफ्ट विभाग, मध्य प्रदेश , विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ रूबी खान, डायरेक्टर, डायरेक्टोरेट आफ हेल्थ सर्विसेज, सुश्री रवीशा मर्चेंट, प्रिंसिपल डिजाइनर, ट्रीवेरा डिजाइंस, बट ब्रहम प्रकाश पेठिया कुलपति आरएनटीयू उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. अदिति चतुर्वेदी वत्स, प्रो-चांसलर, आरएनटीयू एंड डायरेक्टर, आइसेक्ट ग्रुप आफ यूनिवर्सिटीज ने की।
इस अवसर पर सुश्री अनुभा श्रीवास्तव ने महिलाओं को अपनी बात रखने एवं निर्णय क्षमता को विकसित करने पर जोर दिया। महिलाओं को अपने व्यक्तिगत विकास की जिम्मेदारी लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने महिला सशक्तिकरण पर भी अपने विचार साझा किए। डॉ. अदिति चतुर्वेदी वत्स ने कहा कि हम सभी जानते हैं कि हमारे जीवन में महिलाओं का एक अहं रोल होता है। चाहे वो रोल हमारी मां के रूप में हो या फिर बहन या पत्नी के रूप में। हमें हर रूप में महिला का साथ मिलता है। लेकिन ऐसा काफी कम होता है जब हम इन्हें इनके कार्य के लिए सम्मानित करते हैं। ऐसे में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस हमें यह अवसर देता है कि हम अपने जीवन की महिलाओं को उनके कार्यों और उनके रोल के लिए सम्मानित करें। इसी तारतम्य में आरएनटीयू पांचवां वूमेन एक्सीलेंस अवॉर्ड से इन्हें सम्मानित कर रहा है।
डॉ रूबी खान ने महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी जानकारी एवं अपने स्वास्थ्य का ध्यान कैसे रखें इसकी जानकारी दी। वहीं सुश्री रवीशा मर्चेंट ने महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त रहने एवं किसी भी परिस्थिति पर हार ना मानना एवं परिवार और काम में संतुलन बनाए रखने के विषय में विस्तृत जानकारी दी। डॉ ब्रम्ह प्रकाश पेठिया ने देश की बढ़ती जीडीपी में महिलाओं का अहम योगदान माना। उन्होंने बताया कि जल थल एवं हवाई सीमा में भी विशेष योगदान महिलाएं दे रही हैं।
कार्यक्रम में रायसेन और भोपाल जिले की शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को वूमेन एक्सीलेंस अवार्ड से नवाजा गया। साथ ही पूर्व में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेता महिलाओं को भी पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम के अंत में डॉ संगीता जौहरी, प्रति-कुलपति, आरएनटीयू ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संयोजन एवं समन्वयन नर्सिंग एवं पैरामेडिकल विभाग की अधिष्ठाता एवं महिला विकास प्रकोष्ठ की अध्यक्ष डॉ मनीषा गुप्ता द्वारा किया गया। मंच का संचालन डॉ रुचि मिश्रा तिवारी ने किया।
खबरें और भी हैं...
दैनिक भास्कर हिंदी: ग्रहों के गोचर में बदलाव के कारण मौसम हुआ कठोर
दैनिक भास्कर हिंदी: नागपुर में बदल रहा मौसम, कभी धूप तो कभी ठंड का अहसास
दैनिक भास्कर हिंदी: मौसम का कहर, उड़ाने हुईं रद्द, देरी से चल रहीं ट्रेनें, सड़क मार्ग भी बाधित
दैनिक भास्कर हिंदी: मौसम बदलने के साथ बढ़ा तापमान, उत्तरी हवा का प्रभाव हुआ कम
दैनिक भास्कर हिंदी: बेमौसम बारिश से विदर्भ का तापमान गिरा, विंड चील्ड फैक्टर ने ठुठराया