उधारी के पैसे मांगने पर विवाद, युवक की हत्या

Controversy over asking for borrowed money, murder of a young man
उधारी के पैसे मांगने पर विवाद, युवक की हत्या
अमरावती उधारी के पैसे मांगने पर विवाद, युवक की हत्या

डिजिटल डेस्क, अमरावती ।  पत्नी के चाचा को उधारी के पैसे के विवाद तथा पुरानी रंजिश के चलते परिचित व्यक्ति पर लोहे की रॉड से वार कर हत्या करने का मामला उजागर हुआ है।   पुलिस ने चंद घंटों में करण पंजाबी नामक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।  जानकारी के मुताबिक करण मोहन पंजाबी (27, हरिसाल) गिरफ्तार आरोपी बताया गया है। करण ने 4 साल पहले मृतक राजेश भारत गिरी (40) के भतीजी के साथ विवाद किया था। इस दौरान पैसों को लेकर दोनों के बीच व्यवहार हुआ था लेकिन राजेश गिरी पैसे वापस देने से बाद में आनाकानी करने लगा।

दोनों के बीच कई बार झगड़े भी हुए जिससे राजेश के प्रति करण में खुन्नस बढ़ गई। बीते बुधवार को करण ने उसकी पत्नी को कहा कि वह चाचा काे दिए पैसे वापस लाए। इस बात को लेकर फिर राजेश और करण में झगड़ा हुआ। जिसके बाद राजेश घर पर सोने चला गया। बुधवार की रात 12 बजे के दौरान करण लोहे का रॉड लेकर राजेश के घर पहंुचा। इस दौरान पलंग पर राजेश सोया था तभी नींद में ही करण ने लोहे के रॉड से सिर व पैर पर जानलेवा हमला कर दिया और वहां से भाग निकला। राजेश की चिल्लाने की आवाज आते ही आसपास के लोग इकट्‌ठा हो गए। खून से लथपथ राजेश को पास के अस्पताल में ले जाया गया लेकिन उपचार के दौरान राजेश गिरी की मौत हो गई। हत्या का मामला उजागर होते ही धारणी पुलिस मौके पर पहंुची। घटनास्थल का पंचनामा कर करण पंजाबी के खिलाफ धारा 302 के तहत मामला दर्ज किया गया। थानेदार सुरेंद्र बेलखेड़े के आदेश पर फरार करण की तलाश शुरू कर चार घंटे में गांव के आसपास से गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई थानेदार के मार्गदर्शन में राम सोलंकी, मोहित अकरसे, आकाश मोहिते सहित अन्य कर्मचारियों द्वारा की गई है।

Created On :   10 Jun 2022 2:56 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story