- Home
- /
- ‘गाड़ी वाला आया घर से कचरा निकाल’ ...
‘गाड़ी वाला आया घर से कचरा निकाल’ विवादों के घेरे में

डिजिटल डेस्क, नागपुर। सुबह-सुबह शहर में बजने वाला गाना ‘गाड़ी वाला आया, घर से कचरा निकाल’ अब विवादों में फंस दिख रहा है। मराठी और गैर-मराठी के विवाद में गाना फंसता दिख रहा है। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना ने गाने को लेकर मराठियों पर हिंदी-भोजपुरी गानों को बिना अनुवादित कर थोपने का आरोप लगाया है। मनसे ने तत्काल हिंदी-भोजपुरी गानों को बंद कर सभी गाड़ियों पर सिर्फ मराठी गाने बजाने को लेकर कार्यवाही करने की मांग की है। साथ ही स्वच्छ भारत सर्वेक्षण के विज्ञापन होर्डिंग भी हिंदी की बजाए मराठी में करने की चेतावनी दी है।
नियमों का उल्लंघन
मनसे अध्यक्ष विशाल बडगे ने कहा कि राज्य की राज्यभाषा मराठी है। शहर में अनेक आस्थापना के फलक नियमानुसार देवनागरी भाषा छोड़कर अन्य भाषा में लगाए गए हैं। यह नियमों का सरासर उल्लंघन है। यह मराठी का अपमान है। यह अपमान त्वरित रोका नहीं गया तो मनसे अपनी पद्धति से सभी विषयों का निराकरण करेगी। संपूर्ण विषय की जिम्मेदारी प्रशासन की रहेगी। मनपा आयुक्त को दिए निवेदन अवसर पर मध्य नागपुर अध्यक्ष शशांक गिरडे, शहर सचिव घनश्याम निखाडे, उपशहर अध्यक्ष आशिष पांढरे, दक्षिण नागपुर अध्यक्ष पिंटू बिसेन, पूर्व नागपुर अध्यक्ष उमेश उत्तखेडे, मध्य नागपुर सचिव सुमित वानखेडे, दक्षिण नागपुर सचिव लोकेश कामडी, प्रभाग अध्यक्ष शुभम तिजारे, प्रज्वल देशमुख आदि उपस्थित थे।
Created On :   15 Feb 2021 3:56 PM IST