गैंग को लेकर विवाद, गुर्गे ने मुखिया को ही उतारा मौत के घाट

Controversy over gang, henchmen put the chief to death
गैंग को लेकर विवाद, गुर्गे ने मुखिया को ही उतारा मौत के घाट
अमरावती में बढ़ रहे अपराध गैंग को लेकर विवाद, गुर्गे ने मुखिया को ही उतारा मौत के घाट

डिजिटल डेस्क, धारणी (अमरावती)। बडनेरा परिसर में अपराध से जुड़े दादा गैंग के गुर्गे कई दिन से दहशत फैला रहे थे। इस बीच बडनेरा डिपो के पास  गुर्गे और मुखिया में गैंग को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि, गुर्गे ने गैंग के मुखिया अंकुश मेश्राम नामय युवक पर चाकू से मुंह पर एक के बाद एक कई वार कर मौत के घाट उतार दिया। जानकारी के अनुसार बडनेरा थाना क्षेत्र में गुंडागर्दी के नाम पर दहशत फैलाने वालों की तादाद दिनोंदिन बढ़ती जा रही है। जिसे लेकर स्थानीय नागरिक भी काफी त्रस्त हैं। बडनेरा के मिलचाल निवासी अंकुश सागर मेश्राम पर मारपीट, चोरी, धमकी देने जैसे कई मामले दर्ज थे। वह हमेशा शराब के नशे में धुत होकर परिसर के बच्चोें को अपराध क्षेत्र से जोड़ता था।

 लगातार आपराधिक मामलों से जुड़े रहने की वजह से अंकुश को लोग दादा कहने लगे और वह दादा गैंग बनाकर चलाने लगा। उसी गैंग के अविनाश रणधीर और रजत रामटेके को अंकुश की हरकत खटकने लगी। अविनाश अपना खुद का वर्चस्व बनाना चाहता था, जिसे लेकर दोनों के बीच हमेशा किसी न किसी बात को लेकर विवाद होने लगा। मंगलवार की दोपहर अंकुश बडनेरा के बस डिपाे के पास खड़ा था। तभी अविनाश और रजत दोनों आरोपियों ने अंकुश कोे घेर लिया और एक के बाद एक चाकू से चेहरे पर तीन वार कर वहां से भाग गए। खून से लहूलुहान अंकुश काफी समय वहां पड़ा रहा। मामले की सूचना पुलिस को मिलते ही वह मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक अंकुश की मौत हो गई। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज करते हुऐ अविनाश रणधीर और रजत रामटेके को गिरफ्तार कर लिया है। 
 
 

Created On :   27 July 2022 2:13 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story