- Home
- /
- कोरोना : 4000 हुई मृतकों की...
कोरोना : 4000 हुई मृतकों की संख्या, 456 नए मरीज, 7 लोगों की मौत
डिजिटल डेस्क, नागपुर । जिले में कोरोना की दूसरी लहर आने की पुष्टि विशेषज्ञों ने कर दी है। मौसम भी करवट लेने लगा है। इस मौसम में सर्दी-खांसी और बुखार जैसे लक्षण सामान्य रहते हैं, इसलिए परेशानी बढ़ गई है। शुक्रवार को 4938 सैंपल की जांच में 456 नए मरीज मिले हैं। पिछले 24 घंटे में जिले में 7 लोगों की मौत हुई, जिसे मिलाकर अब कुल मृतकों की संख्या 4000 हो गई है। 358 राेगी डिस्चार्ज किए गए।
शहर में 356 पॉजिटिव मिले : पिछले 24 घंटे में 4938 सैंपल की जांच की गई। नए मरीजों में 96 ग्रामीण, 356 शहर और 4 जिले के बाहर के हैं। जांच में 57 नए संक्रमित एम्स की जांच में सामने आए। इसी तरह, मेडिकल की जांच में 64, मेयो में 82, नीरी में 27, नागपुर यूनिवर्सिटी में 42, निजी लैब में 153 और 31 नए संक्रमित अलग-अलग केंद्रों पर हो रही एंटीजन जांच में सामने आए। कुल संक्रमितों की संख्या 1,27,110 हो चुकी है। साथ ही 7 लोगों की मृत्यु दर्ज हुई, जिसमें 1 ग्रामीण, 2 शहर और 4 बाहर के हैं। कुल मृतक 4000 हो गए हैं।
358 डिस्चार्ज : शुक्रवार को 358 मरीज डिस्चार्ज किए गए। इनमें होम आइसोलेट मरीज भी शामिल हैं। इसके साथ कुल डिस्चार्ज मरीजों की संख्या 118639 पहुंच गई है। रिकवरी दर 93.34% है।
4471 एक्टिव मरीज : वर्तमान में 4471 एक्टिव मरीज हैं। इनमें से 1111 ग्रामीण 3260 शहर के हैं। इनमें से 3038 होम आइसोलेट हैं। 1433 कोविड केयर सेंटर, िनजी व सरकारी अस्पतालों में भर्ती हैं।
Created On :   9 Jan 2021 10:03 AM GMT